Punjab Weather: पंजाब में भीषण ठंड का प्रकोप शुरू, एक डिग्री सेल्सियस पर ठिठुरा अमृतसर
अमृतसर में ठंड रिकॉर्ड तोड़ रही है। जीरो विजिबिलिटी के चलते पिछले दो दिन में 24 फ्लाइट्स रद्द की गई हैं। अमृतसर से रोम के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट को भी रद्द कर दिया गया था, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के अमृतसर में शनिवार की सुबह गहरे कोहरे के बीच हुई। लोग जगह जगह अलाव तापते दिखे। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को अमृतसर में पारा एक डिग्री रहेगा। वहीं कोहरे और धुंध ने हवाई सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शुक्रवार को श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कैट थ्री इंस्टाल होने के बावजूद पिछले दो दिनों में अलग-अलग गंतव्य से यहां पहुंची 9 उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा। इसकी वजह विजिबिलिटी न होना बताया गया। जिसके चलते यह फ्लाइट्स अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर सकीं। उनको दिल्ली के साथ अन्य एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट करना पड़ा।
जीरो विजिबिलिटी के चलते पिछले दो दिनों से 24 फ्लाइट्स को रद्द करना पड़ा। एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया के डायरेक्टर वीके सेठ ने बताया कि बिगड़े मौसम के चलते ऐसा करना पड़ा। अमृतसर से रोम के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट को भी रद्द करना पड़ा, जिसके चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने बताया कि वे सुबह से ही एयरपोर्ट पहुंचे हुए थे। जबकि दूर-दराज से आने वाले यात्री गुरुवार की रात ही अमृतसर एयरपोर्ट पहुंच गए थे। धुंध के चलते रनवे विजुअल रेंज (आरवीआर) बहुत खराब रही, जिसके चलते उनकी फ्लाइट को कैंसिल करना पड़ा। जिसकी एयर लाइन ने पहले से उन्हें कोई जानकारी नहीं दी।
यात्रियों ने बताया कि वे धुंध और भीषण ठंड के दौरान एयरपोर्ट के बाहर ही खड़े रहे। इस दौरान न तो उनके बैठने और न ही उनके खाने-पीने की कोई व्यवस्था की गई। उन्होंने बताया कि अगर फ्लाइट रद्द है, तो इसके बारे में यात्रियों को पहले से सूचना देनी चाहिए। उनके साथ बच्चे और बुजुर्ग हैं, जिन्होंने उनके साथ सफर करना है। एयर लाइन को अपनी फ्लाइट के यात्रियों को ठंड के मौसम में बचाने के लिए फोन पर या ईमेल के जरिए सूचित करना चाहिए।