फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Temperatures continue to remain low in Amritsar with layer of fog

Punjab Weather: पंजाब में भीषण ठंड का प्रकोप शुरू, एक डिग्री सेल्सियस पर ठिठुरा अमृतसर

Sat, 18 Dec 2021 10:23 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 18 Dec 2021 10:23 AM IST
सार

अमृतसर में ठंड रिकॉर्ड तोड़ रही है। जीरो विजिबिलिटी के चलते पिछले दो दिन में 24 फ्लाइट्स रद्द की गई हैं। अमृतसर से रोम के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट को भी रद्द कर दिया गया था, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

विज्ञापन
Temperatures continue to remain low in Amritsar with layer of fog
अमृतसर में धुंध। - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब के अमृतसर में शनिवार की सुबह गहरे कोहरे के बीच हुई। लोग जगह जगह अलाव तापते दिखे। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को अमृतसर में पारा एक डिग्री रहेगा। वहीं कोहरे और धुंध ने हवाई सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शुक्रवार को श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कैट थ्री इंस्टाल होने के बावजूद पिछले दो दिनों में अलग-अलग गंतव्य से यहां पहुंची 9 उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा। इसकी वजह विजिबिलिटी न होना बताया गया। जिसके चलते यह फ्लाइट्स अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर सकीं। उनको दिल्ली के साथ अन्य एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट करना पड़ा। 

विज्ञापन


विज्ञापन


जीरो विजिबिलिटी के चलते पिछले दो दिनों से 24 फ्लाइट्स को रद्द करना पड़ा। एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया के डायरेक्टर वीके सेठ ने बताया कि बिगड़े मौसम के चलते ऐसा करना पड़ा। अमृतसर से रोम के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट को भी रद्द करना पड़ा, जिसके चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने बताया कि वे सुबह से ही एयरपोर्ट पहुंचे हुए थे। जबकि दूर-दराज से आने वाले यात्री गुरुवार की रात ही अमृतसर एयरपोर्ट पहुंच गए थे। धुंध के चलते रनवे विजुअल रेंज (आरवीआर) बहुत खराब रही, जिसके चलते उनकी फ्लाइट को कैंसिल करना पड़ा। जिसकी एयर लाइन ने पहले से उन्हें कोई जानकारी नहीं दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों ने बताया कि वे धुंध और भीषण ठंड के दौरान एयरपोर्ट के बाहर ही खड़े रहे। इस दौरान न तो उनके बैठने और न ही उनके खाने-पीने की कोई व्यवस्था की गई। उन्होंने बताया कि अगर फ्लाइट रद्द है, तो इसके बारे में यात्रियों को पहले से सूचना देनी चाहिए। उनके साथ बच्चे और बुजुर्ग हैं, जिन्होंने उनके साथ सफर करना है। एयर लाइन को अपनी फ्लाइट के यात्रियों को ठंड के मौसम में बचाने के लिए फोन पर या ईमेल के जरिए सूचित करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed