फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Students donate blood for children Thelesimia

विद्यार्थियों ने थेलेसीमिया बच्चों के लिए किया रक्तदान

Sat, 12 Oct 2013 10:03 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
अमर उजाला, लुधियाना Updated Sat, 12 Oct 2013 10:03 PM IST
विज्ञापन
Students donate blood for children Thelesimia
गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कालेज के एनएसएस यूनिट ने रोटरी क्लब के सहयोग से रक्तदान कैंप का आयोजन किया।
विज्ञापन


इसका मकसद थेलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को रक्त की आपूर्ति करना था। कैंप का उद्घाटन कालेज के डायरेक्टर डा. मनोहर सिंह सैनी ने किया। इस अवसर पर सैनी ने कहा कि रक्तदान करके जहां थेलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की जरूरतें पूरी की जा सकती हैं, वहीं रक्त से कई अनमोल जानें भी बचाई जा रही हैं।

सड़कों पर यातायात लगातार बढ़ रहा है, नतीजतन दुर्घटनाएं भी बढ़ रही हैं। ऐसे में रक्त की मांग भी बढ़ रही है। ऐसे में लोगों को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन


रोटरी क्लब के प्रधान एम एन शर्मा एवं सचिव डी पी विर्क के अलावा बलबीर सिंह ने भी इस आयोजन में अपना सहयोग दिया। शर्मा ने कहा कि रोटरी क्लब सामाजिक कार्यों में और आम लोगों के उत्थान के लिए कई प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कैंप में अस्सी से अधिक विद्यार्थियों ने रक्तदान किया। श्री कृष्णा चैरिटेबल अस्पताल की टीम ने डा. रीना गर्ग के नेतृत्व में सहयोग किया। इस अवसर पर डा. ए खुराना, प्रो. दीपइंद्र सिंह, प्रो. अरविंद ढींगरा, चरणजीत सिंह, प्रीतम सिंह, मस्तिंदर सिंह, एच एस गरेवाल, एमएस धालीवाल एवं डा. एएस सिद्धू भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed