फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   son attacked mother with brick and stone old woman complain to SSP Abohar

Punjab: कलयुगी बेटे ने 85 वर्षीय मां पर किया ईंट-पत्थर से हमला, बुजुर्ग ने SSP से लगाई गुहार, मुझे बचा लो

Thu, 04 Jul 2024 07:43 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 04 Jul 2024 07:43 PM IST
सार

पंजाब के अबोहर में एक कलयुगी बेटे ने 85 वर्षीय बुजुर्ग मां के साथ मारपीट की। आरोपी ने शराब के नशे में बुजुर्ग पर ईंट पत्थर से हमला किया। बुजुर्ग ने पुलिस को शिकायत देकर अपनी जान को खतरा बताया है। 

विज्ञापन
son attacked mother with brick and stone old woman complain to SSP Abohar
बुजुर्ग महिला ने पुलिस को लिखित में दी शिकायत। - फोटो : संवाद

विस्तार

जिस मां ने बेटे को 9 महीने अपनी कोख में रखा, पैदा होने के बाद उसे पाल-पौष कर बड़ा किया, अब वही बेटा बुजुर्ग मां के साथ मारपीट कर रहा है। मामला पंजाब के अबोहर का है। अबोहर में एक एक कलयुगी बेटे ने अपनी 85 वर्षीय बुजुर्ग मां पर ईंट-पत्थर से हमला किया। ये सब उसने इसलिए किया ताकि वह मां का घर हड़प सके। बुजुर्ग ने अपनी जान को बेटे से खतरा बताते हुए पुलिस से गुहार लगाई है। 85 साल की बुजुर्ग महिला ने एसएसपी सहित अन्य पुलिस उच्चाधिकारियों से उसे इंसाफ की मांग की है।

विज्ञापन


अबोहर के कृष्णा नगरी वासी बुजुर्ग महिला शीला देवी पत्नी स्व. सरदारी लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके दो बेटे हैं। छोटा बेटा घर के पास ही स्टूडियो की दुकान चलाता है। बड़ा बेटा सुभाष नशे का आदी है और शराब पी कर नशे में रहता है। बुजुर्ग ने बड़े बेटे सुभाष को मकान का बनता हिस्सा दिया हुआ है, लेकिन अब वह पूरे मकान पर कब्जा करना चाहता है। इस वजह से बड़ा बेटा बुजुर्ग के साथ मारपीट करता है। 
विज्ञापन


बुजुर्ग का कहना है कि आरोपी बेटे उसके मकान की बिजली व पानी भी बंद दी है। वह शराब पीकर उसे जान से मारने की धमकियां देता है। बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे जब शीला देवी अपने कमरे में सो रही थी, तभी सुभाष शराब के नशे में गालियां निकालने लगा। बुजुर्ग ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। बुजुर्ग ने कमरे का गेट बंद कर अपनी जान बचाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुजुर्ग ने लिखित में पुलिस को शिकायत दी है कि उसे अपने बड़े बेटे सुभाष से जान का खतरा है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। थाना प्रभारी मनिंदर सिंह का कहना है कि बुजुर्ग महिला की शिकायत पर उनके आरोपी बेटे के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed