फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   slogans of Khalistan written on wall in Faridkot

पंजाब: अब फरीदकोट में पार्क की दीवार पर लिखे गए खालिस्तान के नारे, पुलिस ने पेंट से मिटाया

Fri, 13 May 2022 12:57 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 13 May 2022 12:57 PM IST
सार

एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू ने कहा कि आसपास के इलाके में सीसीटीवी फुटेज चेक की जा रही है और मोबाइल डंप उठाया जा रहा है। जल्द ही आरोपी की पहचान कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में केस भी दर्ज किया जा रहा है।
 

विज्ञापन
slogans of Khalistan written on wall in Faridkot
दीवार पर लिखे नारे को पेंट से मिटाया गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब और इसके साथ लगते राज्यों में लगातार देश विरोधी हरकतों को अंजाम देकर दहशत का माहौल पैदा किया जा रहा है। शुक्रवार को फरीदकोट में बाजीगर बस्ती के पार्क की दीवार पर खालिस्तानी नारे लिखे पाए गए, जिसे सबसे पहले पार्क के सफाई कर्मचारी कर्ण कुमार ने देखा। सूचना के बाद हरकत में आई जिला पुलिस ने पेंट से इसको मिटाया और शहर में नाकेबंदी बढ़ा दी। इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह नियमित दिनों की तरह नगर काउंसिल का सफाई कर्मचारी बाजीगर बस्ती के पार्क में सफाई करने पहुंचा तो उसने दीवार पर खालिस्तानी नारा लिखा देखा। काले रंग से लिखे नारे को अधूरा छोड़ा हुआ था। घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची। सबसे पहले पुलिस ने पेंट मंगवाकर नारे को मिटाया और जांच शुरू की। 
विज्ञापन


एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू ने कहा कि सूचना के बाद पुलिस ने शहर में नाकाबंदी बढ़ा दी है और चेकिंग का काम तेज कर दिया है। साथ ही टीमें बनाकर बाजीगर बस्ती के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। क्षेत्र के मोबाइल फोनों का डाटा भी उठाकर पड़ताल की जा रही है। एसएसपी के अनुसार पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी की शिनाख्त करके उसे काबू कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल विधानसभा के बाहर खालिस्तानी झंडे लगाने का आरोपी परमजीत पम्मा गिरफ्तार

रोपड़ पुलिस ने चमकौर साहिब के गांव सैदपुर से हिमाचल विधानसभा के बाहर खालिस्तानी झंडे लगाने के आरोपी परमजीत सिंह उर्फ पम्मा को शुक्रवारशाम गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी रोपड़ डॉ. संदीप गर्ग ने इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पम्मा को जल्द ही हिमाचल पुलिस के हवाले किया जाएगा। 

इससे पहले आरोपी परमजीत सिंह उर्फ पम्मा निवासी रुड़कीहीरां थाना चमकौर साहिब के सगे भाई करनजीत सिंह उर्फ लाडी को फतेहगढ़ साहिब में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह चमकौर साहिब पुलिस की एक टीम फतेहगढ़ साहिब के सब-डिवीजन खमाणों के गांव कमली में पहुंची और मामले में कार्रवाई की। परमजीत सिंह उर्फ पम्मा करनजीत सिंह का भाई है, जो धर्मशाला में हुई घटना में फंडिंग के मामले में फरार था। चमकौर साहिब पुलिस ने पम्मा के भाई करनजीत सिंह को उसकी बुआ के घर से हिरासत में लिया है। दोनों भाइयों का पुश्तैनी गांव रुड़कीहीरां, पुलिस थाना चमकौर साहिब, जिला रोपड़ में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed