{"_id":"634cdb6bcc7a3d300859c8cc","slug":"six-mobile-phones-recovered-during-search-at-central-modern-jail-in-faridkot","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridkot: जेल से हाईकोर्ट के अपने वकील को धमकाने वाले हवालाती से मोबाइल फोन बरामद, पांच और फोन भी मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridkot: जेल से हाईकोर्ट के अपने वकील को धमकाने वाले हवालाती से मोबाइल फोन बरामद, पांच और फोन भी मिले
Mon, 17 Oct 2022 10:05 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 17 Oct 2022 10:05 AM IST
सार
हाईकोर्ट में प्रेक्टिस करने वाले अंबाला के वकील साहिल गोयल ने अंबाला पुलिस के पास केस दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया था कि उन्होंने पिछले साल फरीदकोट जेल में बंद नशा तस्कर अरविंदर सिंह की हाईकोर्ट में जमानत लगाई थी जो रद्द हो गई थी। इसके बाद अरविंदर सिंह ने फरीदकोट जेल से उसे फोन करके धमकी दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल में तलाशी के दौरान एक बार फिर से छह मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इनमें से एक मोबाइल तरनतारन के रहने वाले नशा तस्कर हवालाती अरविंदर सिंह से भी बरामद हुआ है जिसने कुछ दिन पहले ही पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के अपने वकील को फोन करके धमकी दी थी।
विज्ञापन
इस संबंध में हाईकोर्ट में प्रेक्टिस करने वाले अंबाला के वकील साहिल गोयल ने अंबाला पुलिस के पास केस दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया था कि उन्होंने पिछले साल फरीदकोट जेल में बंद नशा तस्कर अरविंदर सिंह की हाईकोर्ट में जमानत लगाई थी जो रद्द हो गई थी। इसके बाद उन्होंने दोबारा भी जमानत लगाई लेकिन उसे भी जज ने मंजूर नहीं किया। इसके बाद अरविंदर सिंह ने फरीदकोट जेल से उसे फोन करके जमानत ना करा पाने के लिए जान से मारने की धमकी दी और उसके भाई ने भी उसे फोन करके धमकाया।
विज्ञापन
इसकी जानकारी मिलने पर जेल प्रशासन की तरफ से बैरकों की तलाशी ली गई तो अरविंदर सिंह समेत कुल चार हवालातियों से 2 मोबाइल और 4 सिम बरामद किए गए हैं जबकि चार टच स्क्रीन मोबाइल फोन लावारिस हालत में मिले। थाना कोतवाली पुलिस के अनुसार जेल प्रशासन की शिकायत पर केस दर्ज किया गया और नामजद हवालातियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन