फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Shock of husband death wife commit suicide in raikot they had love marriage nine months ago

Punjab: पति की मौत का सदमा नहीं झेल पाई पत्नी, अंतिम अरदास के बाद दे दी जान, नौ माह पहले की थी लव मैरिज

Thu, 18 Jul 2024 08:45 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रायकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, रायकोट (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 18 Jul 2024 08:45 PM IST
सार

पंजाब के रायकोट में एक महिला ने आत्महत्या कर ली। महिला के पति की 11 दिन पहले मौत हुई थी। वह पति की मौत का सदमा सह नहीं पाई और उसने भी अपनी जान दे दी।

विज्ञापन
Shock of husband death wife commit suicide in raikot they had love marriage nine months ago
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के रायकोट में एक महिला अपने पति की मौत का सदमा सह नहीं पाई तो उसने भी आत्महत्या कर ली। महिला ने पति की मौत के 11 दिन बाद ही अपनी जीवनलीला खत्म कर ली। रायकोट के गांव बरमी में पति की अंतिम अरदास में शामिल होने के बाद 23 वर्षीय मनप्रीत कौर ने कमरे के पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। नौ महीने पहले मनप्रीत कौर ने रायकोट के साजनप्रीत सिंह से लव मैरिज की थी। दोनों परिवारों की सहमति से शादी हुई थी। 24 वर्षीय साजनप्रीत की नौ जुलाई को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन


पति की मौत के बाद से ही मनप्रीत गुमसुम रहने लगी थी और उसने खाना-पीना भी त्याग दिया था। सुखविंदर सिंह ने बताया कि बुधवार को रायकोट के गुरुद्वारा साहिब में बेटे साजनप्रीत सिंह की आत्मा की शांति को रखे पाठ और अंतिम अरदास में शामिल होने के बाद उनकी बहु मनप्रीत अपने मायके गांव बरमी चली गई थी। वीरवार सुबह 10 बजे तक जब मनप्रीत ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला। जब दरवाजा तोड़ा गया तो मनप्रीत कमरे के पंखे में लगे फंदे से लटक रही थी और उसकी सांस थम गई थी। 
विज्ञापन


सरपंच केवल सिंह ततला ने थाना सदर रायकोट के प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंदर सिंह को सूचना दी गई। इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह पुलिस पार्टी के साथ पहुंचे और पंचनामा करने के बाद मनप्रीत के शव को कब्जे में ले लिया।इंस्पेक्टर ने बताया कि मनप्रीत की मां के बयान पर सीआरपीसी की धारा 174 के अधीन कार्रवाई करके शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल लुधियाना भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed