फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Sheetal angural challenge CM mann to show pen drive evidence of corruption getting threats from Pakistan

Jalandhar: शीतल अंगुराल पैन ड्राइव लेकर पहुंचे, बोले- इसमें भ्रष्टाचार के सबूत, मुझे पाक से मिल रहीं धमकियां

Thu, 04 Jul 2024 08:07 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 04 Jul 2024 08:07 PM IST
सार

जालंधर उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी शीतल अंगुराल ने वीरवार को जालंधर के जगजीवन राम चौक पहुंचे। उनके हाथ में एक पैन ड्राइव थी। उन्होंने कहा कि इस पैन ड्राइव में आप सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के सबूत हैं। 

विज्ञापन
Sheetal angural challenge CM mann to show pen drive evidence of corruption getting threats from Pakistan
भाजपा प्रत्याशी शीतल अंगुराल पैन ड्राइव दिखाते। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की चुनौती को स्वीकार करते हुए जालंधर पश्चिमी उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी शीतल अंगुराल वीरवार को जालंधर के जगजीवन राम चौक पहुंचे। शीतल अंगुराल के हाथ में एक पेन ड्राइव थी, जिसे दिखाकर उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार पर आरोप लगाया कि इस पैन ड्राइव में सरकार के भ्रष्टाचार के काफी सबूत हैं। अंगुराल ने सबसे पहले अपनी और सीएम भगवंत मान की कुर्सी मंच पर रखी। करीब 2:45 बजे अंगुराल ने लोगों को संबोधित किया और पेन ड्राइव में रिकॉर्ड ऑडियो के बारे में जानकारी दी। हालांकि उन्होंने इन सबूतों को सार्वजनिक नहीं किया।
विज्ञापन


शीतल अंगुराल मुख्यमंत्री सीएम मान को कहा कि आप सिर्फ एक वोट की खातिर मुझ पर और मेरे समर्थकों पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। आप मेरे परिवार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। मुझे पाकिस्तान से धमकियां मिल रही हैं। मेरी बेटी को खतरा है। 
विज्ञापन


पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान बताएं कि आखिर क्या बात है कि उनकी बहन सिर्फ एक विधायक के घर क्यों आती हैं। वह दूसरे कार्यकर्ताओं के घर क्यों नहीं जाती, क्योंकि वह गरीब हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैंने सीएम मान को कहा था कि मैं आज 2 बजे एविडेंस कुर्सी पर रख कर इंतजार करूंगा। आप आकर सारे सबूत सुनो और देखो कि किस तरह से आपके विधायक लूट रहे हैं। लेकिन सीएम मान नहीं आए, जिससे साफ होता है कि पंजाब के माफिया को मुख्यमंत्री का सपोर्ट है। ऑडियो में विधायक बोल रहा है कि वह कमाई कर आपके परिवार को दे रहा है।

आज लोग जानना चाहते हैं कि इस ऑडियो पर क्या कार्रवाई करोगे। जालंधर की जनता पूछ रही है कि आप चोरों के साथ हो। मुख्यमंत्री तक यह गिफ्ट (पैन ड्राइव) पहुंचाऊंगा। मैं आने को तैयार हूं, कि यह पैन ड्राइव कहां आकर देनी है।

पंजाब को लूट कर ले जाएंगे
अंगुराल ने भाजपा के सीनियर नेताओं से मांग रखी कि इस ऑडियो की सीनियर अधिकारियों से जांच करवाई जाए। पहले भी कई ऑडियो आई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पैन ड्राइव पर लीगल कार्रवाई करनी है। अगर इन पर कार्रवाई नही की तो पंजाब को लूट कर ले जाएंगे। 


भावुक हुए शीतल अंगुराल
इस दौरान शीतल अंगुराल भावुक होकर रोने भी लगे और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने उसको गले लगाया। शीतल ने कहा कि मेरे बच्चों की जान को खतरा है। वोट की खातिर मेरे परिवार का मूल्य लगाया जा रहा है। शीतल बाबू जगजीवन राम चौक पर अपनी बेटी को भी साथ लेकर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed