फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Seven people including two accused of firing on Doctor at Talwandi Sabo arrested

Bathinda: तलवंडी में गोल्डी बराड़-मन्ना गैंग के सात गुर्गे काबू, डॉक्टर पर गोली चलाने के मामले में कार्रवाई

Mon, 16 Jan 2023 11:19 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 16 Jan 2023 11:19 AM IST
सार

रविवार को रंगदारी न देने पर तलवंडी साबो के डॉक्टर दिनेश बंसल पर बदमाशों ने फायरिंग की थी। देर शाम को फायरिंग करने वालों को पकड़ने गई पुलिस की मुठभेड़ हो गई थी। मुठभेड़ तलवंडी साबो के गांव गुरुसर के पास हुई। इसमें एक आरोपी को गोली लगी।

विज्ञापन
Seven people including two accused of firing on Doctor at Talwandi Sabo arrested
मुठभेड़ में घायल आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

बठिंडा के तलवंडी साबो में डॉक्टर दिनेश बंसल पर रंगदारी के लिए गोलियां चलाने वाले दोनों आरोपियों के पांच और साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि इनके एक साथी को पुलिस ने रविवार को ही मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। दूसरे ने एनकाउंटर के डर से आत्मसमर्पण कर दिया था। इन दोनों से हुई पूछताछ के पांचों की गिरफ्तारी हुई है। सातों आरोपी कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और जेल में बंद गैंगस्टर मनप्रीत सिंह मन्ना गैंग के गुर्गे बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


एसएसपी जे इलेनचेलियन ने सोमवार सुबह इसकी पुष्टि की है। पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए आरोपियों की पहचान बीनू सिंह, प्रदीप सिंह, दविंदर सिंह, बलविंदर सिंह, गुरतेज सिंह, हरपिंदर सिंह, सुखप्रीत सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपियों से एक 315 बोर और 12 बोर के हथियार के अलावा डस्टर गाड़ी बरामद की है। इस वारदात का मास्टरमाइंड गैंगस्टर मन्ना का नजदीकी रिश्तेदार प्रदीप बताया जा रहा।
विज्ञापन


सोमवार को आईजी बठिंडा जोन एसपीएस परमार व एसएसपी जे एलेनचेनियन ने प्रेसवार्ता में बताया कि तलवंडी साबो क्षेत्र में स्थित राज नर्सिंग होम में डॉक्टर दिनेश बंसल से तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। इसमें दो आरोपी बीनू सिंह और दविंदर सिंह ने क्लीनिक में दाखिल होकर डॉक्टर दिनेश को गोली मारकर घायल कर दिया था। इसके बाद बठिंडा की पुलिस टीमों ने आरोपियों की तलाश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि तलवंडी साबो के गुरुसर लिंक रोड पर आरोपी बीनू सिंह अपने साथियों समेत छिपा हुआ है। आईजी ने बताया कि जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो बीनू सिंह ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में तलवंडी साबो निवासी बीनू सिंह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने सर्च अभियान तेज किया तो दूसरे आरोपी दविंदर सिंह ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि घायल आरोपी बीनू का उपचार सिविल अस्पताल बठिंडा में चल रहा है। आईजी ने बताया कि आरोपी से 315 बोर का हथियार बरामद किया गया।

आईजी ने बताया कि पुलिस ने पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के आधार पर तलवंडी साबो के मौड़ रोड पर से डस्टर गाड़ी में सवार प्रदीप सिंह, परमवीर सिंह, सुखप्रीत सिंह, गुरभेज सिंह, बलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर 12 बोर का हथियार बरामद किया है। आईजी ने बताया कि आरोपियों ने डॉक्टर दिनेश बंसल से तीन लाख की रंगदारी मांगी थी। नहीं देने पर दो आरोपियों ने क्लीनिक में दाखिल होकर फायर किए। पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। जिनमें प्रदीप सिंह के खिलाफ तीन मामले, दविंदर सिंह के खिलाफ पांच मामले, परमवीर सिंह के खिलाफ दो केस, सुखप्रीत सिंह के खिलाफ दो केस, गुरभेज सिंह के खिलाफ एक केस, बलविंदर सिंह के खिलाफ एक व बिनू सिंह के खिलाफ हत्या की कोशिश, लूटपाट सहित विभिन्न आपराधिक केस तलवंडी साबो थाने में दर्ज हैं।


गैंगस्टर मन्ना के कहने पर गए थे डॉक्टर से रंगदारी लेने
एसएसपी जे इलेनचेलियन ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि प्रदीप सिंह ने अपने रिश्तेदार गैंगस्टर मनप्रीत मन्ना के कहने पर ही डॉक्टर दिनेश से रंगदारी लेने के लिए बीनू सिंह निवासी रमदासिया मोहल्ला तलवंडी साबो, दविंदर सिंह उर्फ हैप्पी बराड़ निवासी गांव महमा सर्जा को क्लीनिक में भेजा था। जहां दविंदर सिंह ने डॉक्टर दिनेश बंसल की प्रदीप सिंह से फोन पर रंगदारी संबंधी बात करवाई, फोन सुनने के बाद डॉक्टर ने रंगदारी देने से मना कर दिया और दविंदर सिंह को पकड़ लिया। जिसके बाद बीनू सिंह ने अपने साथी को छुड़वाने के लिए डाक्टर पर 315 बोर के हथियार से दो फायर कर दिए। जिनमें से एक फायर फर्श पर तो दूसरा डॉक्टर की जांघ पर लगा। गोलियों की आवाज सुनने के बाद क्लीनिक में उपस्थित स्टाफ डाक्टर के कमरे में आए तो आरोपी हथियार लहराते हुए क्लीनिक के बाहर खड़े अपने तीसरे साथी के साथ फरार हो गए। एसएसपी ने बताया कि सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed