{"_id":"6b07d9c58106e648ce07a977","slug":"akali-dal-bjp-alliance-punjab-assembly-election-2027-terai-belt-of-uttar-pradesh-kumaon-division-uttarakhand-2026-11-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सियासी दोस्ती पंजाब में, सधेगा यूपी!: अकाली दल के पुराने ख्वाब ने मारी हिलोरें, तराई की सियासत का रोडमैप तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासी दोस्ती पंजाब में, सधेगा यूपी!: अकाली दल के पुराने ख्वाब ने मारी हिलोरें, तराई की सियासत का रोडमैप तैयार
Thu, 26 Nov 2026 12:43 PM IST
Nivedita
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर
Published by: Nivedita
Updated Thu, 26 Nov 2026 12:43 PM IST
सार
पंजाब में अकाली दल और भाजपा के बीच हुआ समझौता केवल दो राजनीतिक दलों के पुराने रिश्तों की वापसी नहीं है, बल्कि इसके साथ उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र और उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में भी अकाली दल की पुरानी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं और सिख-पंजाबी समुदाय के साथ उसके संपर्कों की चर्चा फिर शुरू हो गई है।
विज्ञापन
पंजाब में भाजपा-अकाली दल गठबंधन
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
पंजाब में शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के बीच हुआ राजनीतिक समझौता केवल पंजाब की सत्ता की लड़ाई तक सीमित नहीं रहने वाला है। इसका राजनीतिक और सामाजिक महत्व उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र से लेकर उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल तक भी देखा जा सकता है।
खास तौर पर उन इलाकों में इस गठबंधन की चर्चा महत्वपूर्ण हो जाती है, जहां सिख समुदाय की अच्छी-खासी आबादी है और जहां पंजाब से जाकर बसे किसान परिवारों ने कई दशकों में अपनी अलग सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक पहचान बनाई है।

Trending Videos
यूपी और उत्तराखंड में होने हैं चुनाव
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं और ऐसे समय में अकाली दल तथा भाजपा का दोबारा साथ आना इन राज्यों के सिख और पंजाबी समुदाय के बीच भी राजनीतिक चर्चा का विषय बन सकता है।
एक दशक पहले भी हुई थी कोशिश
इस पूरे घटनाक्रम का एक दिलचस्प ऐतिहासिक पहलू यह है कि अकाली दल ने करीब एक दशक पहले भी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अपनी राजनीतिक जमीन तैयार करने की कोशिश की थी।
2015 में अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने उत्तर प्रदेश की 35 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना घोषित की थी। पार्टी ने पंजाबी और सिख आबादी वाले क्षेत्रों की पहचान के लिए पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए थे। इसके बाद मई 2016 में पार्टी ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में संगठनात्मक विस्तार की बाकायदा तैयारी शुरू कर दी।
सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राय सिंह को दोनों राज्यों में अकाली दल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया और पंजाब तथा दिल्ली के पांच वरिष्ठ नेताओं का एक दल संगठन खड़ा करने में उनकी सहायता के लिए बनाया गया। उस समय पार्टी ने उत्तर प्रदेश की करीब 40 और उत्तराखंड की 32 विधानसभा सीटों पर अपनी संभावनाएं तलाशने की बात कही थी। अकाली नेतृत्व की योजना थी कि जहां पंजाबी और सिख आबादी उल्लेखनीय है, वहां पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी।
पार्टी ने भाजपा के साथ पंजाब की तर्ज पर गठबंधन करने की इच्छा भी जताई थी, लेकिन समझौता नहीं होने की स्थिति में अकेले चुनाव लड़ने की बात कही थी। सितंबर 2016 में अकाली दल ने 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की पहली सूची भी बाकायदा जारी कर दी थी। इस सूची की खास बात यह थी कि इसमें 12 सिख उम्मीदवार शामिल थे।
पार्टी ने पीलीभीत, पलिया, गोला, मोहम्मदी, बरखेड़ा, बिलासपुर, गाजियाबाद, सहारनपुर, झांसी, रायबरेली और लखनऊ कैंट सहित कई क्षेत्रों में उम्मीदवार घोषित किए थे। राय सिंह को पलिया और उनकी पत्नी राज राय को पीलीभीत से उम्मीदवार बनाने की घोषणा की गई थी, जबकि गुरप्रीत सिंह बग्गा का नाम सहारनपुर नगर के लिए सामने आया था।

यूपी के कई जिले सिख बहुल
अब पंजाब में भाजपा के साथ दोबारा समझौता होने के बाद यह पुराना घटनाक्रम फिर महत्वपूर्ण हो गया है। उत्तर प्रदेश में सिख आबादी की बात करें तो लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, शाहजहांपुर, रामपुर, बिजनौर और बरेली ऐसे जिले हैं जहां सिख समुदाय की उल्लेखनीय मौजूदगी है।
उपलब्ध जिला-वार जनसंख्या आंकड़ों के अनुसार लखीमपुर खीरी में करीब 94,388 सिख, पीलीभीत में 84,787, रामपुर में 65,316, शाहजहांपुर में 51,090, बिजनौर में 50,624 और बरेली में 28,187 सिख आबादी है। पीलीभीत में सिख आबादी का अनुपात करीब 4.17 प्रतिशत और लखीमपुर खीरी में लगभग 2.35 प्रतिशत है।
इन जिलों में सिख समुदाय का महत्व केवल जनसंख्या तक सीमित नहीं है, बल्कि खेती-किसानी, व्यापार, परिवहन और सामाजिक संस्थाओं में भी उसकी भागीदारी रही है। लखीमपुर खीरी के पलिया, निघासन और गोला गोकर्णनाथ जैसे क्षेत्रों में पंजाब से आकर बसे सिख किसान परिवारों की कई पीढ़ियां खेती कर रही हैं। पीलीभीत के पूरनपुर, बरखेड़ा, बीसलपुर और पीलीभीत विधानसभा क्षेत्रों में भी सिख किसान समुदाय की अच्छी मौजूदगी है।
बरेली के बहेड़ी क्षेत्र, शाहजहांपुर के पुवायां और तिलहर तथा रामपुर के बिलासपुर क्षेत्र में भी पंजाबी और सिख परिवारों की सामाजिक मौजूदगी राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है।
पंजाब और उत्तराखंड के बीच सामाजिक और धार्मिक संपर्क
उत्तराखंड में इस गठबंधन की चर्चा का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र ऊधमसिंह नगर जिला है। यहां करीब 1,62,768 सिख रहते हैं और जिले की कुल आबादी में उनकी हिस्सेदारी लगभग 9.87 प्रतिशत है। जिले की सितारगंज तहसील में सिख आबादी का अनुपात करीब 19.5 प्रतिशत और बाजपुर में 16.5 प्रतिशत है। जसपुर में यह लगभग 10.9 प्रतिशत, गदरपुर में 9.9 प्रतिशत, काशीपुर में 7.2 प्रतिशत, खटीमा में 5.9 प्रतिशत और किच्छा में 5.2 प्रतिशत है। बाजपुर, गदरपुर, किच्छा, सितारगंज, नानकमत्ता, खटीमा, रुद्रपुर, काशीपुर और जसपुर विधानसभा क्षेत्र इस पूरे राजनीतिक परिदृश्य में महत्वपूर्ण हो जाते हैं। इन इलाकों में सिख किसान परिवारों की खेती-किसानी, व्यापार और स्थानीय सामाजिक संस्थाओं में भागीदारी रही है।
नानकमत्ता जैसे धार्मिक महत्व वाले स्थान के कारण भी पंजाब और उत्तराखंड के बीच सिख समुदाय का सामाजिक और धार्मिक संपर्क लगातार बना रहता है। अकाली दल की पंजाब में लंबे समय से किसान और ग्रामीण समाज के बीच राजनीतिक पहचान रही है। ऐसे में भाजपा के साथ गठबंधन होने के बाद पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं, धार्मिक-सामाजिक संपर्कों और पंजाबी मूल के परिवारों के बीच संवाद का रास्ता खुल सकता है।
उत्तर प्रदेश में 2016 में उम्मीदवारों की सूची जारी करना और उत्तराखंड में संगठन खड़ा करने के लिए अध्यक्ष तथा नेताओं की नियुक्ति करना इस बात का प्रमाण है कि अकाली दल इन दोनों राज्यों को पहले भी अपने राजनीतिक विस्तार के लिए महत्वपूर्ण मानता रहा है।