{"_id":"63b3d5a911778f25615a6333","slug":"separatist-slogans-written-on-walls-of-ssp-upinderjit-ghumman-office-in-muktsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: मुक्तसर एसएसपी दफ्तर की दीवारों पर लिखे अलगाववादी नारे, राहुल गांधी को पंजाब न आने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: मुक्तसर एसएसपी दफ्तर की दीवारों पर लिखे अलगाववादी नारे, राहुल गांधी को पंजाब न आने की चेतावनी
Tue, 03 Jan 2023 12:44 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 03 Jan 2023 12:44 PM IST
सार
विदेश में बैठे सिख फॉर जस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इसकी जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का विरोध करने और उन्हें पंजाब न आने की नसीहत दी है।
विज्ञापन
एसएसपी दफ्तर की दीवार पर लिखे नारे।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुक्तसर के बठिंडा रोड स्थित एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मण के दफ्तर की खेतों के साथ सटी दीवारों पर मंगलवार को अलगाववादी नारे लिखे नजर आए। जैसे ही पुलिस प्रशासन को एसएसपी दफ्तर की दीवारों पर ये नारे लिखे दिखे तो हड़कंप मच गया। पुलिस प्रशासन ने तुरंत हरकत में आते हुए कालिख पोतकर दीवारों से नारे हटाए। साथ ही नारे लिखने वाले खालिस्तानी समर्थकों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विदेश में बैठे सिख फॉर जस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इसकी जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का विरोध करने और उन्हें पंजाब न आने की नसीहत दी है। गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी करते हुए एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुमन के दफ्तर की दीवारों पर अलगाववादी नारे लिखने की बात कबूली है। दीवार पर राहुल गांधी की भारत यात्रा का 11 जनवरी को विरोध करने की बात लिखी थी। इससे कुछ दिन पहले मुक्तसर के सरकारी कॉलेज की दीवारों पर तथा मलोट बीडीपीओ दफ्तर की दीवारों पर भी अलगाववादी नारे लिखे नजर आए थे। इसकी जिम्मेदारी भी पन्नू ने ली थी।