फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Senior BJP leader and former Rajya Sabha MP Gurucharan Kaur Panjgarai passed away in Faridkot

Faridkot: पूर्व भाजपा सांसद गुरुचरण कौर पंजराईं का निधन, दो दिन बाद पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

Thu, 04 Jul 2024 04:54 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 04 Jul 2024 04:54 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ महिला नेता व पूर्व राज्यसभा सांसद गुरुचरण कौर पंजगराईं (89) का वीरवार को देहांत हो गया।

विज्ञापन
Senior BJP leader and former Rajya Sabha MP Gurucharan Kaur Panjgarai passed away in Faridkot
गुरुचरण कौर पंजराईं। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ महिला नेता व पूर्व राज्यसभा सांसद गुरुचरण कौर पंजगराईं का वीरवार को देहांत हो गया। उनकी उम्र 89 वर्ष थी। उन्होंने वीरवार दोपहर करीब 12 फरीदकोट में आखिरी सांस ली। गुरुचरण कौर का अंतिम संस्कार दो दिन बाद 7 जुलाई को किया जाएगा। इसकी वजह यह है कि गुरुचरण कौर के बेटे विदेश में रहते हैं। बेटों के आने के बाद आने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। पैतृक गांव पंजगराईं कलां में ही गुरुचरण कौर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिवार के अनुसार पिछले कुछ समय से वह बीमार चल रही थी और वीरवार दोपहर करीब 12 बजे उन्होंने अपने घर में ही आखिरी सांस ली। 
विज्ञापन


जैतो के भाजपा नेता व आंतकवाद के काले दौर में शहादत देने वाले गुरबचन सिंह पतंगा की बहन गुरचरण कौर पंजगराईं पेशे से अध्यापिका थी। साल 1994 में सेवामुक्ति के बाद उन्होंने भाजपा में शामिल होकर जिला स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक विभिन्न पदों पर कार्य किया। परिवार की कुर्बानी और पार्टी के प्रति सेवाओं को देखते हुए उन्हें राज्य की अकाली भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान राज्यसभा सांसद बनाया गया था।  वह 1 जून 2001 से 1 जुलाई 2004 तक बतौर राज्यसभा सांसद रहीं।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ महिला नेता व पूर्व राज्यसभा सांसद गुरुचरण कौर पंजगराईं (89) का वीरवार को देहांत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed