{"_id":"5e8866892d7d823c2306c9c30a5441ed","slug":"sarabjit-singh-daughter-appointed-as-tehsildar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरबजीत सिंह की बेटी बनी नायब तहसीलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरबजीत सिंह की बेटी बनी नायब तहसीलदार
जालंधर/ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2013 11:07 PM IST
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने शुक्रवार को पाकिस्तान की जेल में मारे गए सरबजीत सिंह की बेटी स्वप्नदीप कौर को नायब तहसीलदार का नियुक्ति पत्र सौंपा।
विज्ञापन
इस मौके पर बादल ने कहा कि सरबजीत सिंह राष्ट्रीय शहीद हैं। बेकसूर होते हुए उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी पाकिस्तान की जेल में काट दी। हर भारतीय का फर्ज बनता है कि वह सरबजीत के परिवार का सम्मान करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब सरकार ने स्वप्नदीप को नौकरी देकर अपनी जिम्मेदारी को समझा है। उन्होंने स्वप्नदीप को ईमानदारी से काम करने की सलाह दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि स्वप्नदीप को नौकरी देने के लिए 28 मई को मंत्रिमंडल ने अनुमति दे दी थी।
इस मौके पर किरपाल सिंह, डिवीजनल कमिश्नर आर वेंकटरतनम और डीसी श्रुति सिंह मौजूद थी।