Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Roof collapsed due to heavy rain in TarnTaran Five Died

काल बनी बरसात: तरनतारन में भारी बारिश के बाद गिरी छत, एक ही परिवार के पांच लोगों की माैत

Sat, 01 Mar 2025 12:59 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 01 Mar 2025 12:59 PM IST
सार

पंजाब में शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश व ओलावृष्टि हुई थी। देर रात तरनतारन में भारी बरसात से एक मकान की छत गिर गई और नीचे दबने से पांच लोगों की माैत हो गई। 

विज्ञापन
Roof collapsed due to heavy rain in TarnTaran Five Died
अमृतसर में ओलावृष्टि - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में शुक्रवार रात को हुई भारी बरसात एक परिवार के लिए काल बन गई। तरनतारन जिले के पंडोरी गोला गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बीते दिनों हुई बरसात के बाद एक मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। हादसे में पति-पत्नी और उनके तीन मासूम बच्चों की जान चली गई। जिससे पूरे गांव में मातम पसर गया है।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस और गांव के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और मकान के मलबे में दबे सभी पांच लोगों को बाहर निकाला। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार के रिश्तेदारों और ग्रामीणों में गम और गुस्से का माहौल बन गया।
विज्ञापन




हादसे के बाद मृतकों को घर लाकर अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया है।

प्रारंभिक जांच में हादसे के कारणों का सही-सही पता नहीं चल पाया है। मरने वाले इंद्र सिंह व उसकी पत्नी व तीन बच्चे हैं। पति पत्नी की उम्र तकरीबन 45 साल है, जबकि बच्चों की उम्र 17 से 22 साल के करीब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपोर्ट में लगा गार्डर फिसलने से हादसा

माना जा रहा है कि घर के एक हिस्से में छत की सपोर्ट के लिए लगा गार्डर फिसल गया। जिससे छत गिर गई। बारिश के कारण मकान की छत व दीवार कमजोर हो गई थी। जिससे यह हादसा हो गया। पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

गांव में शोक की लहर

इस घटना के बाद से पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस दुर्घटना में मारे गए परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए और आगे से इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए जर्जर मकानों का सर्वे किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed