फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Red Cross fund scandal of Punjab in action on six officers issued, Haryana, Chandigarh

रेडक्रास फंड घपले में पंजाब के छह अफसरों पर कार्रवाई जारी

Wed, 21 May 2014 01:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 21 May 2014 01:05 AM IST
विज्ञापन
Red Cross fund scandal of Punjab in action on six officers issued, Haryana, Chandigarh
पंजाब में जिला उपायुक्तों द्वारा रेडक्रास फंड के दुरुपयोग के मामले में राज्य सरकार ने कथित दोषी आठ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सरकार द्वारा छह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जा चुकी है जबकि एक अधिकारी को नोटिस दिया गया है।

उसका जवाब आना बाकी है। एक अन्य अफसर को भविष्य में सावधान रहने की चेतावनी दी गई है। यह जानकारी मंगलवार को सरकार के परसोनल विभाग के अवर सचिव मोहिंदर सिंह पाराशर ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस अरुण पल्ली की डिवीजन बेंच को दी।

हाईकोर्ट ने कार्रवाई रिपोर्ट दो अगस्त तक कोर्ट में दाखिल करने की हिदायत जारी करते मामले का निपटारा कर दिया है।

जिन अधिकारियों पर कार्रवाई की जा रही है, उनमें हरकेश सिंह (सेवानिवृत्त आईएएस), एसआर लद्धड़,  अंजलि भावरा, विकास गर्ग, केएस सिद्धू और जेआर कुंडल शामिल हैं जबकि के. शिव प्रसाद को नोटिस जारी किया गया है। अन्य अधिकारी कुमार राहुल को भविष्य में सावधान रहने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


रिसर्जेंस इंडिया नामक एनजीओ ने जनहित याचिका दायर कर रेडक्रास फंड में घपले का आरोप लगाया था।

याचिका में कहा गया था कि जिला उपायुक्त इस फंड का इस्तेमाल अपनी निजी सहूलियतों के लिए कर रहे हैं।

हाईकोर्ट ने दो सेवानिवृत्त जजों एएल बाहरी और एके नेहरू की दो सदस्यीय कमेटी जांच के लिए गठित की थी।

कमेटी ने रिपोर्ट में कहा था कि फंड का गठन जिस उदेश्य के लिए हुआ है, उस उद्देश्य के लिए इस्तेमाल नहीं हो रहा।

पंजाब में लुधियाना और हरियाणा में पानीपत के जिला उपायुक्तों द्वारा सबसे अधिक घपले की बात रिपोर्ट में कही गई थी।

कमेटी ने कार्रवाई की सिफारिश करने के साथ ही अदालत से यह भी सिफारिश की थी कि फंड के इस्तेमाल करने की जिला उपायुक्तों की शक्तियों पर अंकुश लगना चाहिए।

पंजाब इस मामले में आठ अधिकारियों द्वारा फंड के दुरुपयोग की बात मान चुका है जबकि हरियाणा और चंडीगढ़ ने कहा था कि कोई अधिकारी फंड घपले में शामिल नहीं है और अधिकारियों को सावधानी बरतने की चेतावनी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed