{"_id":"f32166f5c15c12b83966c453dcb61963","slug":"raped-her-made","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरानी से दुराचार, बिजनेसमैन के गिरफ्तारी वारंट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरानी से दुराचार, बिजनेसमैन के गिरफ्तारी वारंट
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 17 Sep 2013 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग नौकरानी से दुराचार के मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने सोमवार को आरोपी बिजनेसमैन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए।
विज्ञापन
अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 19 सितंबर तय की है। इस मामले में 13 सितंबर को अदालत का फैसला सुनाना था, लेकिन आरोपी ने बीमारी का बहाना बनाकर पेशी से छूट मांगी थी, जिससे अदालत ने खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
पीड़ित 14 वर्षीय नौकरानी ने जनवरी 2010 में सेक्टर-34 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सेक्टर-34 निवासी बिजनेसमैन मंजीत सिंह अरोड़ा ने उसे घर में काम करने के लिए रखा था।
विज्ञापन
कुछ समय बाद मंजीत सिंह उसे मुंबई निवासी बेटी के पास छोड़ आया था। इसके बाद मंजीत सिंह मुंबई आए तो वहां पीड़िता के साथ दुराचार किया। नौकरानी ने आरोप लगाया कि मंजीत सिंह अरोड़ा के साथ उनके साथी पप्पू ने भी वारदात को अंजाम दिया था।
चंडीगढ़ पहुंचने पर नौकरानी ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने मामले की छानबीन के बाद मंजीत सिंह अरोड़ा के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था।
अदालत में सुनवाई के दौरान पीड़िता बयानों से मुकर गई थी। मामले में 13 सितंबर को अदालत ने फैसला करना था, लेकिन मंजीत सिंह अरोड़ा ने बीमारी का बहाना बनाकर पेशी से छूट मांगी थी।