फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   railway, strike, demands, firozpur

सावधान! रेलवे में जल्द होगी हड़ताल

Sun, 12 Jan 2014 10:16 PM IST
अमर उजाला, फिरोजपुर
अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Sun, 12 Jan 2014 10:16 PM IST
विज्ञापन
railway, strike, demands, firozpur
रेलकर्मियों की लंबे समय से लंबित पड़ी मांगों पर रेल मंत्रालय और केंद्र सरकार की उदासीनता को देखते हुए नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे (एनएफआईआर) भारतीय रेलवे में हड़ताल करने संबंधी कर्मियों में 17-18 जनवरी को गुप्त मतदान कराने जा रही है।
विज्ञापन


एआईआरएफ (ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन) ने इस संबंधी 20-21 दिसंबर 2013 में रेलकर्मियों में गुप्त मतदान करवाया था और 96.73 फीसदी मतदान हुआ था। एआईआरएफ और नार्दर्न रेलवे में एनआरएमयू के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि जल्द ही उन्होंने एक बैठक बुलाई है जिसमें मतदान पर विचार-विमर्श कर हड़ताल की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन



एनएफआईआर रेलकर्मियों की 65 मांगों को लेकर 17-18 जनवरी को इंडियन रेलवे स्तर पर रेलकर्मियों से गुप्त मतदान कराने जा रही है। इसकी तैयारियां हो चुकी हैं। मतदान के बाद ही इंडियन रेलवे में रेलकर्मी हड़ताल पर जाने का निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल कर्मियों की मुख्य मांगों में 2004 से लागू नई पेंशन स्कीम खत्म की जाए, डीए तनख्वाह में मर्ज किया जाए, सेवानिवृत्त कर्मियों का मेडिकल भत्ता बढ़ाया जाए, 4600 ग्रेड पे स्केल को 4800 में तबदील किया जाए, बोनस पर सीलिंग खत्म की जाए, स्टेशन मास्टरों का शुरुआती ग्रेड 4200 किया जाए, ट्रांसपोर्ट अलाउंस से आयकर खत्म किया जाए, क्लर्कों की भर्ती पर लगी पाबंदी खत्म की जाए और 12 घंटे काम करने वाले कर्मियों से आठ घंटे काम लेने संबंधी 65 मांगें शामिल हैं।


एआईआरएफ ने लंबित पड़ी 36 मांगों को लेकर रेलकर्मियों से गुप्त मतदान 20-21 दिसंबर 2013 में करवा लिया है। 96.73 फीसदी रेल कर्मियों ने मतदान किया है। इसमें आठ लाख सात हजार 393 कर्मियों ने अपने मत का इस्तेमाल किया। हड़ताल के हक में सात लाख 21 हजार 398 कर्मियों ने मतदान किया। जबकि 22 हजार 398 कर्मियों ने हड़ताल न करने के हक में मतदान किया। इसके अलावा 3106 वोटें खराब हुईं।



नार्दर्न रेलवे स्तर पर 97 हजार 989 वोट पड़े। दो हजार 921 कर्मी हड़ताल के खिलाफ हैं। एआईआरएफ की 36 मांगों में खाली पद भरे जाए, ट्रेनों की संख्या बढ़ने से वर्कर लोड बढ़ने के साथ नई पोस्टें बनाई जाएं, नई पेंशन स्कीम खत्म की जाए, बोनस पर सीलिंग 3500 खत्म की जाए, आयकर की लिमिट बढ़ाई जाए, ट्रांसपोर्ट अलाउंस, स्पेशल ड्यूटी भत्ते को आयकर से बाहर रखा जाए और छठे पे-कमीशन की सभी त्रुटियों को दूर करना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed