{"_id":"60817a218ebc3ed7030645b3","slug":"rail-coach-factory-has-sent-free-liquid-oxygen-to-amritsar-medical-collage-and-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: आरसीएफ ने अमृतसर अस्पताल को भेजी 1210 किलो तरल ऑक्सीजन, अपने खर्च पर की मदद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: आरसीएफ ने अमृतसर अस्पताल को भेजी 1210 किलो तरल ऑक्सीजन, अपने खर्च पर की मदद
Thu, 22 Apr 2021 06:59 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 22 Apr 2021 06:59 PM IST
सार
आरसीएफ के जीएम रवींद्र गुप्ता ने बताया कि इस तरल ऑक्सीजन की सप्लाई से आरसीएफ के कोच उत्पादन में कुछ असर तो जरूर पड़ेगा मगर कोरोना मरीजों की इमरजेंसी जरूरत से निपटने के लिए यह सप्लाई काफी मददगार साबित होगी।
विज्ञापन
आसीएफ ने अमृतसर अस्पताल को भेजी तरल ऑक्सीजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कोरोना महामारी के बढ़ते संकट के बीच देश में ऑक्सीजन की मांग में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। कई अस्पतालों से ऑक्सीजन की कमी की सामने आ रही है। इस मुश्किल घड़ी में रेल कोच फैक्टरी (आरसीएफ) कपूरथला ने भी ऑक्सीजन की बढ़ती मांग की आपूर्ति के लिए अपने ऑक्सीजन प्लांट से 1210 किलोग्राम तरल ऑक्सीजन गुरु नानक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, अमृतसर को सप्लाई की है। इसे एक गैस उत्पादन फर्म के माध्यम से मेडिकल ऑक्सीजन के तौर पर अमृतसर स्थित अस्पताल को भेजा गया है।
विज्ञापन
आरसीएफ के जीएम रवींद्र गुप्ता ने बताया कि यह सप्लाई आरसीएफ की ओर से अपने खर्च पर मानव कल्याण हेतु निःशुल्क मुहैया करवाई गई है। हालांकि इस तरल ऑक्सीजन की सप्लाई से आरसीएफ के कोच उत्पादन में कुछ असर तो जरूर पड़ेगा मगर कोरोना मरीजों की इमरजेंसी जरूरत से निपटने के लिए यह सप्लाई काफी मददगार साबित होगी।
विज्ञापन
आरसीएफ में तीन हजार लीटर का तरल ऑक्सीजन स्टोरेज टैंक लगा हुआ है, जिसका उपयोग अर्गोमिक्स बनाने के लिए स्टेनलेस स्टील के कंपोनेंट्स के निर्माण में किया जाता है। उन्होंने बताया कि रेल मंत्री पीयूष गोयल के निर्देश पर कोरोना संकट के बीच ऑक्सीजन की किल्लत को दूर करने के लिए भारतीय रेल ने कई कदम उठाए हैं।
विज्ञापन
रेल ने लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन और ऑक्सीजन सिलेंडरों को ले जाने के लिए ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों को चलाने की योजना बनाई है। इन खास ट्रेनों की आवाजाही में देरी न हो इसके लिए रेलवे ने ग्रीन कॉरीडोर बनाने का फैसला किया है। इससे ऑक्सीन की सप्लाई तेजी से हो सकेगी ।