फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Weather Update, Monsoon reach on July 2 in punjab, monsoon update in punjab

Punjab Weather Update: दो जुलाई को आएगा मानसून, प्री-मानसून की बारिश में भीगा लुधियाना

Thu, 30 Jun 2022 09:32 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 30 Jun 2022 09:32 PM IST
सार

इस बार पंजाब में मानसून की अच्छी बारिश होने के संकेत मिल रहे हैं। विशेषकर धान की फसल के लिए बारिश उम्दा है। इसके अलावा अन्य हरी सब्जियों की फसल के लिए बारिश फायदेमंद है।

विज्ञापन
Punjab Weather Update, Monsoon reach on July 2 in punjab, monsoon update in punjab
पंजाब में दो जुलाई को आएगा मानसून। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब में गुरुवार को कई जिलों में बादल छाए रहे और कई जगह हल्की बारिश हुई। फिलहाल यह प्री मानूसन की बारिश है। राज्य में मानसून दो जुलाई को पहुंचेगा और पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा। इसके बाद ही राज्य में झमाझम बारिश होगी। फिलहाल धान की फसल को बारिश से सींचने और गर्मी से निजात मिलने की उम्मीद लगाए बैठे किसानों और लोगों को थोड़ा और इंतजार करना पडे़गा। 

विज्ञापन


पिछले साल मानूसन पंजाब में 13 जून को प्रवेश कर गया था। लेकिन इस बार मानूसन देरी से पंजाब पहुंच रहा है। पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग की वैज्ञानिक डॉ. केके गिल के मुताबिक अभी मानूसन पंजाब में नहीं पहुंचा है। यूपी और दिल्ली तक मानूसन आ गया है। इसके जल्द ही पंजाब पहुंचने की उम्मीद है। पंजाब में अभी प्री मानसून की बारिश हो रही है। आगे चल कर झमाझम बारिश होगी। 
विज्ञापन


डॉ. गिल के मुताबिक इस बार पंजाब में मानसून की अच्छी बारिश होने के संकेत मिल रहे हैं। विशेषकर धान की फसल के लिए बारिश उम्दा है। इसके अलावा अन्य हरी सब्जियों की फसल के लिए बारिश फायदेमंद है। पंजाब में भूजल स्तर लगातार कम हो रहा है। मानसून की बारिश से जल स्तर के ठीक बने रहने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को लुधियाना में बादल छाए रहे और कुछ जगह हल्की बारिश हुई। बारिश और हवा चलने से तापमान गिर गया। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। पिछले एक सप्ताह के दौरान तापमान 45 डिग्री से गिर कर 31 डिग्री पहुंच गया है। लुधियाना में अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया है। 


मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मानूसन की बारिश से तापमान 25 डिग्री तक आ सकता है। शहर के कुछ हिस्सों में बारिश होने पर चंडीगढ़ रोड, बस्ती जोधेवाल, ढंढारी में सड़कों पर पानी भर गया। नगर निगम ने सड़कों के किनारे नालों की जालियां साफ नहीं की। इससे पानी सड़कों पर जमा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed