फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab: Tweet of former Union Minister Subramaniam Swamy, hope of starting Pathankot airport

Punjab: पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी का ट्वीट, पठानकोट एयरपोर्ट शुरू होने की जगी उम्मीद

Wed, 05 Apr 2023 10:20 AM IST
नवीन दलाल नवदीप शर्मा, पठानकोट (पंजाब)
नवदीप शर्मा, पठानकोट (पंजाब) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 05 Apr 2023 10:20 AM IST
सार

पठानकोट सिविल एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाली इकलौती फ्लाइट को 1 मार्च 2022 से अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया था। लेकिन अब पूर्व केंद्रीय मंत्री द्वारा सोशल मीडिया पर जानकारी सांझा करने से पठानकोट के लोगों की उम्मीद जगी है।

विज्ञापन
Punjab: Tweet of former Union Minister Subramaniam Swamy, hope of starting Pathankot airport
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उड़ानों के अभाव में लंबे समय से वीरान पड़े पठानकोट एयरपोर्ट के एक बार फिर गुलजार होने की उम्मीद बंधी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी ने अपने ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी शेयर की है। इसमें उन्होंने कहा कि पठानकोट में बुनियादी ढांचे से लैस आधुनिक एयरपोर्ट को शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इससे हिमाचल के लोगों का जीवन भी आसान होगा।

विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री  ने अपने ट्विटर हैंडल से जानकारी शेयर की
इसके साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी ने नागरिक उड्डयन मंत्री विक्रमादित्य सिंधिया के साथ हुए पत्राचार की जानकारी दी। वहीं, विक्रमादित्य सिंधिया द्वारा भेजे पत्र को भी शेयर किया, जिसमें विक्रमादित्य सिंधिया लिख रहे हैं कि इस ओर जल्द ही ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन


नागरिक उड्डयन मंत्री विक्रमादित्य सिंधिया से हुए पत्राचार की भी दी जानकारी
पठानकोट सिविल एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाली इकलौती फ्लाइट को 1 मार्च 2022 से अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया था। फ्लाइट का संचालन करने वाली एलायंस एयर कंपनी ने उड़ान रद्द करने को का कारण कामर्शियल बताया था, लेकिन अब पूर्व केंद्रीय मंत्री द्वारा सोशल मीडिया पर जानकारी सांझा करने से पठानकोट के लोगों की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार बंद हो चुकी फ्लाइट पठानकोट एयरपोर्ट का उद्घाटन 21 नवंबर 2006 में हुआ था। 37 करोड़ से बने एयरपोर्ट से एयर डेक्कन ने फ्लाइट शुरू की और ढाई साल बाद इसे बंद कर दिया गया। उसके बाद 2010 में एयर इंडिया ने उड़ानें शुरू कीं और कम यात्रियों का हवाला देकर 2011 में फ्लाइट बंद कर दी। उसके 7 साल बाद 2018 में दोबारा फ्लाइट एलायंस एयर ने शुरू की।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान से आने वाला नशा खतरनाक: पंजाब की जवानी को कर रहा खोखला, मौत बन चुका नशीला इंजेक्शन

फरवरी 2022 तक 4 साल में कभी कोरोना तो कभी ओमिक्रॉम के कारण 2 बार उड़ानों का संचालन बंद हुआ। इसके बाद 1 मार्च 2022 को इकलौती उड़ान अनिश्चितकाल के लिए बंद हो गई। बता दें, अब एयरपोर्ट वीरान हो चुका है। एयरपोर्ट अथारिटी के 4 कर्मचारी यहां तैनात रहते हैं और पुलिस के 19 जवान सुरक्षा में तैनात हैं।

पठानकोट के व्यापार को लगेंगे पंख

पठानकोट के सिविल एयरपोर्ट से उड़ान शुरू होने के बाद से पठानकोट के व्यापार को फायदा मिल रहा था। शहर के व्यापारी ज्यादातर दिल्ली से ही माल खरीदते थे। ऐसे में व्यापारी और छात्र वर्ग को फ्लाइट बंद होने से नुकसान हो रहा है। पठानकोट आर्मी एरिया होने, पंजाब, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश का प्रवेश द्वार होने के कारण भी लोगों को पठानकोट सिविल एयरपोर्ट का काफी फायदा मिल सकेगा। जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष इंद्रजीत गुप्ता ने कहा कि कंपनी की ओर से इस तरह अचानक पठानकोट/दिल्ली की सेवा बंद कर दिए जाने से पठानकोट के पर्यटन और व्यापार पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। केंद्र व राज्य सरकार को तुरंत इस ओर ध्यान देने की जरूरत है ताकि सप्ताह के तीन दिन चलने वाली यह सेवा को दोबारा शुरू किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed