Punjab: फाजिल्का से सालासर धाम में भंडारा लेकर जा रहे श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, 12 से अधिक घायल
श्री हनुमान मंदिर अरनीवाला के मुख्य सेवादार जगदीश सचदेवा ने बताया कि वे हर वर्ष श्री सालासर धाम में भंडारा लगाते हैं। इसी क्रम में सोमवार शाम करीब 50 सेवादारों के साथ सातवें भंडारे के लिए राशन सामग्री लेकर अरनीवाला से श्री सालासर धाम के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान हादसा हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फाजिल्का के कस्बा अरनीवाला से राजस्थान के श्री सालासर धाम में भंडारा लगाने जा रहे श्रद्धालुओं का ट्रक सोमवार देर रात करीब 2 बजे राजस्थान के पल्लू शहर के नजदीक टायर फटने से पलट गया। हादसे में 12 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को पल्लू के अस्पताल में ले जाया गया लेकिन डाक्टरों की हड़ताल के चलते सभी को अबोहर के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां से दो घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें फरीदकोट रैफर कर दिया गया। जबकि बाकी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
श्री हनुमान मंदिर अरनीवाला के मुख्य सेवादार जगदीश सचदेवा ने बताया कि वे हर वर्ष श्री सालासर धाम में भंडारा लगाते हैं। इसी क्रम में सोमवार शाम करीब 50 सेवादारों के साथ सातवें भंडारे के लिए राशन सामग्री लेकर अरनीवाला से श्री सालासर धाम के लिए रवाना हुए थे। उन्होंने बताया कि रात करीब 2 बजे राजस्थान के पल्लू शहर के निकट अचानक ट्रक का टायर फटने से ट्रक सड़क पर पलट गया। जिससे ट्रक में सवार करीब 12 श्रद्धालु घायल हो गए जबकि कुछ को मामूली चोटें आई। उन्होंने बताया कि घायलों को तुरंत ही उपचार के लिए पल्लू के सिविल अस्पताल ले जाया गया लेकिन डाक्टरों की हड़ताल के चलते उन्हें अबोहर के सिविल अस्पताल भेज दिया गया।
सालासर जा रहे अन्य श्रद्धालुओं से सूचना मिलते ही अबोहर की समाज सेवी संस्था नर सेवा नारायण सेवा समिति के सेवादार राजू चराया व उनकी टीम रात को ही सरकारी अस्पताल पहुंच गई और घायलों के यहां पहुंचते ही उनका उपचार शुरू करवा दिया। घटना में घायल हुए श्रद्धालुओं की पहचान अरनीवाला निवासी लवली, प्रदीप कौर, हरप्रीत सिंह, अमनदीप सिंह, रमेश कुमार, कश्मीर कौर, कुलदीप सिंह, सुखदेव सिंह, दीपू, सुखप्रीत, परमजीत कौर, चिमन सिंह व छिंदर पाल के रूप में हुई है। इनमें से कश्मीर कौर व कुलदीप सिंह की हालत अधिक गंभीर होने के कारण उन्हें फरीदकोट रैफर कर दिया गया।