फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Top News 23 July 2021

पंजाब: सिद्धू बने पंजाब कांग्रेस के कप्तान और मोगा हादसे में गई तीन की जान... पढ़ें पांच बड़ी खबरें

Fri, 23 Jul 2021 05:01 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 23 Jul 2021 05:01 PM IST
सार

पंजाब प्रदेश कांग्रेस के नए प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को अपना पदभार संभाल लिया। इस दौरान सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह उनके साथ दिखे। पूरे विवाद में कैप्टन ने अनुभवी और सुलझे हुए राजनीतिज्ञ के रूप में स्पष्ट कर दिया कि पंजाब में कांग्रेस के कप्तान वहीं हैं, जबकि नवजोत सिद्धू ने नए और हठी खिलाड़ी के रूप में अपने शक्ति प्रदर्शन के दौरान न सिर्फ कैप्टन को अनदेखा किया, बल्कि उनसे माफी मांगने को लेकर भी चुप्पी साधे रखी।  

विज्ञापन
Punjab Top News 23 July 2021
पंजाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मोगा के गांव लोहारा के पास शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे दो बसें आपस में टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हो गए। चंडीगढ़ मुथूट फाइनेंस के क्षेत्रीय प्रबंधक के परिवार को बंधक बनाकर चार बदमाशों ने दिनदहाड़े लाखों की लूट कर डाली। वारदात गुरुवार सुबह 11 बजे की है। पढ़ें अन्य खबरें...

विज्ञापन


पंजाब कांग्रेस के 'कैप्टन' : सिद्धू ने राजनीतिक मंच पर खेला शॉट, अमरिंदर से मिली सीख पर तल्खी बरकरार
पंजाब प्रदेश कांग्रेस के नए प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को अपना पदभार संभाल लिया। इस दौरान मंच पर पहुंचे कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उन्हें सीख दी। उन्होंने कहा कि पंजाब की सियासत में हम दोनों एक साथ चलेंगे। सिद्धू को संबोधित करते हुए कैप्टन ने कहा कि आप देखिएगा अगले चुनाव में कोई नहीं रहेगा।  
विज्ञापन

पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन





सिद्धू के ताजपोशी समारोह मे जा रहे कांग्रेसियों की बस सरकारी बस से टकराई, तीन की मौत
पंजाब के मोगा के गांव लोहारा के पास शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे दो बसें आपस में टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, निजी बस में सवार कांग्रेस कार्यकर्ता चंडीगढ़ में नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी समारोह में जा रहे थे।  

पढ़ें विस्तृत खबर...

जीरकपुर में बड़ी वारदात: मुथूट फाइनेंस के क्षेत्रीय प्रबंधक के परिवार को बंधक बना 30 तोला सोना व चांदी के बर्तन लूटे
चंडीगढ़ मुथूट फाइनेंस के क्षेत्रीय प्रबंधक के परिवार को बंधक बनाकर चार बदमाशों ने दिनदहाड़े लाखों की लूट कर डाली। वारदात गुरुवार सुबह 11 बजे की है। दो बाइकों पर आए चार बदमाशों ने मां, बेटे और नौकरानी को तलवार और पिस्तौल के बल पर बंधक बनाया।  
पढ़ें विस्तृत खबर...

पंजाब में डेंगू की दस्तक: स्वास्थ्य मंत्री ने मेडिकल कॉलेजों में अलग वार्ड बनाने और खून के उचित भंडारण का दिया आदेश
पंजाब में कोरोना के बीच शहरी क्षेत्रों में डेंगू ने दस्तक दे दी है। डेंगू के 80 फीसदी मामले शहरों में सामने आए हैं। शहरों में बढ़ रहे डेंगू के मामलों को लेकर गुरुवार को स्टेट टास्क फोर्स की बैठक बुलाई, जिसमें उन्होंने डेंगू रोकथाम के उपायों को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया। साथ ही शहरी क्षेत्रों में जलभराव वाले स्थानों पर कीटनाशक छिड़काव करने को भी कहा।
पढ़ें विस्तृत खबर...

पंजाब: अगर कैप्टन न मानते तो फीकी रहती सिद्धू की ताजपोशी, पार्टी में होती गुटबाजी, हाईकमान की होती किरकिरी
नवजोत सिंह सिद्धू भले ही विधायकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के दल-बल के साथ शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह अगर समारोह में आने से इनकार कर देते तो शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस प्रधान पद पर सिद्धू की ताजपोशी फीकी रह जाती। सिद्धू की माफी के बगैर कैप्टन के इस कदम को लेकर माना जा रहा है कि पार्टी हाईकमान के आदेश पर कैप्टन को सिद्धू का न्योता स्वीकार करना पड़ा है।  
पढ़ें विस्तृत खबर...  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed