फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Top News 22 June 2021

पंजाब: पूर्व सीएम से एसआईटी ने की पूछताछ और दिल्ली में कैप्टन की पेशी...पढ़ें प्रदेश की अन्य बड़ी खबरें

Tue, 22 Jun 2021 05:09 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 22 Jun 2021 05:09 PM IST
सार

कोटकपूरा गोलीकांड मामले की जांच कर रही नई एसआईटी ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को 16 जून को तलब किया था, लेकिन उन्होंने खराब स्वास्थ्य के कारण एसआईटी के सामने पेश होने में असमर्थता जाहिर की थी। इसके बाद उनसे मुलाकात के लिए 22 जून का दिन तय हुआ था। मंगलवार को तय तारीख पर एसआईटी के सदस्य प्रकाश सिंह बादल से पूछताछ के लिए उनके सेक्टर चार स्थित आधिकारिक विधायक आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने कोटकपूरा और श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी मामले में सवाल पूछे। 
 

विज्ञापन
Punjab Top News 22 June 2021
पंजाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटकपूरा गोलीकांड की जांच करने वाली एसआईटी के प्रमुख रहे कुंवर विजय प्रताप सिंह के बाद आम आदमी पार्टी की नजर अब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से नाराज नवजोत सिंह सिद्धू पर टिक गई है। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सिद्धू को सम्मानित नेता बताने के बाद और सरकार बनने पर सिख मुख्यमंत्री की घोषणा से सियासी गलियारों में नई गर्माहट बढ़ गई है। इससे पहले भी आप के कई नेता नाराज सिद्धू की तारीफ कर चुके हैं। वहीं मंगलवार को सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह दिल्ली पहुंचे और पंजाब कांग्रेस के भविष्य पर हाईकमान से चर्चा की। पढ़ें अन्य बड़ी खबरें...
विज्ञापन


पंजाब की सियासत: समन्वय समिति और कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच डेढ़ घंटे की बैठक, नतीजे पर टिकी सबकी नजर
पंजाब कांग्रेस की अंतर्कलह को सुलझाने के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह मंगलवार को संसद पहुंचे। उन्होंने पार्टी की तीन सदस्यीय समिति से मल्लिकार्जुन खड़गे के दफ्तर में मुलाकात की। मुलाकात करीब डेढ़ घंटे चली।
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर...   

नई एसआईटी के सामने पेश हुए प्रकाश सिंह बादल, ढाई घंटे में दिए 80 से अधिक सवालों के जवाब
कोटकपूरा गोलीकांड और श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री और शिअद संरक्षक प्रकाश सिंह बादल मंगलवार को नई एसआईटी के सामने पेश हुए। एसआईटी के सदस्यों ने ढाई घंटे तक पूर्व सीएम से पूछताछ की। इस दौरान बड़े बादल ने एसआईटी के 80 से अधिक सवालों के जवाब दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर...   

पंजाब: 28 जून से मेडिकल कॉलेजों में शुरू होगी पढ़ाई 
पंजाब में घटती कोरोना संक्रमण दर को देखते हुए पंजाब सरकार ने 28 जून से मेडिकल कॉलेज में  नियमित पढ़ाई शुरू करने का फैसला किया है। प्रदेश के सभी एमबीबीएस, बीडीएस और बीएएमएस कॉलेजों में नियमित रूप से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।

पढ़ें पूरी खबर... 

23 से 27 जून तक कर्मचारियों की कलम छोड़ हड़ताल 
पंजाब कैबिनेट द्वारा मंजूर की गई छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को नकारते हुए सोमवार को पंजाब सिविल सचिवालय चंडीगढ़ में मुलाजिमों ने सरकार के खिलाफ रोष रैली की और 23 से 27 जून तक पूरे पंजाब में कलम छोड़ हड़ताल का एलान किया। सोमवार सुबह 9 बजे से सरकारी मुलाजिम सचिवालय के मेन गेट पर जमा होने शुरू हो गए थे।  
पढ़ें पूरी खबर...    

राजनीति: नाराज नवजोत सिद्धू पर आप की नजर 
कोटकपूरा गोलीकांड की जांच करने वाली एसआईटी के प्रमुख रहे कुंवर विजय प्रताप सिंह के बाद आम आदमी पार्टी की नजर अब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से नाराज नवजोत सिंह सिद्धू पर टिक गई है।  
पढ़ें पूरी खबर... 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed