{"_id":"60d1bb91270c562e7f17f4c1","slug":"classes-in-medical-colleges-of-punjab-will-resume-from-june-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: 28 जून से मेडिकल कॉलेजों में शुरू होगी पढ़ाई, एमबीबीएस-बीडीएस और बीएएमएस की लगेंगी नियमित कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: 28 जून से मेडिकल कॉलेजों में शुरू होगी पढ़ाई, एमबीबीएस-बीडीएस और बीएएमएस की लगेंगी नियमित कक्षाएं
Tue, 22 Jun 2021 04:00 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 22 Jun 2021 04:00 PM IST
सार
विभागीय मंत्री सोनी ने बताया कि विभाग द्वारा यह फैसला कोरोना के घट रहे प्रभाव को देखते हुए लिया गया है, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई का और नुकसान न हो।
विज्ञापन
मंत्री ओपी सोनी।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में घटती कोरोना संक्रमण दर को देखते हुए पंजाब सरकार ने 28 जून से मेडिकल कॉलेज में नियमित पढ़ाई शुरू करने का फैसला किया है। प्रदेश के सभी एमबीबीएस, बीडीएस और बीएएमएस कॉलेजों में नियमित रूप से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के मंत्री ओपी सोनी ने सभी मेडिकल कॉलेजों को यह आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विभागीय मंत्री सोनी ने बताया कि विभाग द्वारा यह फैसला कोरोना के घट रहे प्रभाव को देखते हुए लिया गया है, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई का और नुकसान न हो। चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संबंधी मंत्री ने कहा कि कोरोना बीमारी की दूसरी लहर का मुकाबला करने के लिए विभाग के अधीन आने वाले सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों के डॉक्टरों, एसआर, जेआर और पैरा-मेडिकल स्टाफ द्वारा बहुत प्रशंसनीय कार्य किया गया है, जिसके स्वरूप कोरोना महामारी का मुकाबला करने में राज्य सरकार सफल हुई है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा सभी मेडिकल, डेंटल, नर्सिंग कॉलेजों और स्कूलों के विद्यार्थियों की भी कक्षाएं शुरू करने के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन