फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Delhi CM Arvind Kejriwal said Navjot Singh Sidhu is respected leader

राजनीति: नाराज नवजोत सिद्धू पर आप की नजर, केजरीवाल ने बताया कौन होगा पंजाब का सीएम, तेज हुईं अटकलें

Mon, 21 Jun 2021 10:01 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 21 Jun 2021 10:01 PM IST
सार

पंजाब कांग्रेस में मची कलह का फायदा आम आदमी पार्टी उठाना चाहती है। यही वजह है कि पार्टी की निगाहें अब नवजोत सिंह सिद्धू पर टिक गई हैं। सिद्धू को लेकर कोई खुलकर तो नहीं बोल रहा है लेकिन इशारों-इशारों पर बात की जा रही है। राजनीति में संदेश का बड़ा महत्व होता है। कुछ ऐसा ही संदेश इशारों में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अमृतसर में दिया। इसके अब राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Delhi CM Arvind Kejriwal said Navjot Singh Sidhu is respected leader
अरविंद केजरीवाल, नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : फाइल

विस्तार

कोटकपूरा गोलीकांड की जांच करने वाली एसआईटी के प्रमुख रहे कुंवर विजय प्रताप सिंह के बाद आम आदमी पार्टी की नजर अब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से नाराज नवजोत सिंह सिद्धू पर टिक गई है। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सिद्धू को सम्मानित नेता बताने के बाद और सरकार बनने पर सिख मुख्यमंत्री की घोषणा से सियासी गलियारों में नई गर्माहट बढ़ गई है। इससे पहले भी आप के कई नेता नाराज सिद्धू की तारीफ कर चुके हैं।

विज्ञापन


पंजाब में इन दिनों कांग्रेस के फायर ब्रांड नेता नवजोत सिंह सिद्धू मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से खासे नाराज चल रहे हैं। वह लगातार कैप्टन को निशाना बनाकर बयान दे रहे हैं। वहीं, कैप्टन के सहयोगी भी सिद्धू को लगातार निशाना बना रहे हैं। इन सबके बीच आम आदमी पार्टी के नेता सिद्धू की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। 
विज्ञापन


पंजाब के आप नेताओं के बाद अब पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने भी सिद्धू की तारीफ करनी शुरू कर दी है। अमृतसर में पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह को पार्टी में शामिल करते वक्त केजरीवाल ने सिद्धू को सम्मानित नेता बता डाला। इसके साथ ही उन्होंने यह भी घोषणा कर दी कि अगर 2022 में आप की सरकार बनती है तो मुख्यमंत्री सिख ही होगा और वह पंजाब के लिए चेहरा भी जाना पहचाना होगा। आप संयोजक के इस बयान के बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। सियासत के गलियारों में यह चर्चा शुरू हो गई है कि कुंवर विजय प्रताप की तरह जल्द ही नाराज सिद्धू कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्धू को सिर्फ पंजाब में दिलचस्पी
इधर, कैप्टन और सिद्धू के घमासान को समाप्त करने के लिए कांग्रेस आलाकमान सिद्धू को उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी में जिम्मेदारी देने को कह चुका है लेकिन सिद्धू ने इन सभी जिम्मेदारियों के लिए मना कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा है कि वह पंजाबी हैं और उन्हें अपने पंजाब में ही दिलचस्पी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed