फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Top News 17 September 2021

पंजाब की बड़ी खबरें: मोहाली में कार सवार ने तीन महिलाओं को रौंदा और पटियाला में होगी कोरोना के नए वेरिएंट की पहचान

Fri, 17 Sep 2021 04:52 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 17 Sep 2021 04:52 PM IST
सार

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब कांग्रेस मामलों के प्रभारी हरीश रावत के कंधे से पंजाब कांग्रेस में मचे क्लेश का जिन्न उतर नहीं रहा है। हालांकि उन्होंने पार्टी हाईकमान से उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का हवाला देते हुए पंजाब की जिम्मेदारी से मुक्त करने का आग्रह भी किया है लेकिन हाईकमान भी पंजाब कांग्रेस का इलाज उन्हीं के हाथों कराने पर अड़ा है। 

विज्ञापन
Punjab Top News 17 September 2021
पंजाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक मुस्लिम व्यक्ति को दूसरी शादी के बाद सुरक्षा के लिए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करना भारी पड़ गया। हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने सुरक्षा से इनकार करते हुए याचिका खारिज करने के साथ एक लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया। फैसले को खंडपीठ में चुनौती दी गई। पढ़ें अन्य खबरें...
विज्ञापन


मोहाली: वरना कार सवार ने तीन सफाई कर्मियों को रौंदा, लोगों ने किया पुलिस के हवाले, आरोप-नशे में थे दोनों युवक

मोहाली के फेज-दस में एक वरना कार चालक ने शुक्रवार को पार्किंग के किनारे आराम कर रहीं तीन सफाई मुलाजिमों पर कार चढ़ा दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गईं, उन्हें चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल में भरती करवाया गया। वहीं, लोगों ने आरोपी को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


पंजाब: सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया वर्चुअल किसान मेले का उद्घाटन, किसानों के समर्थन में लगाया बैज

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना द्वारा आयोजित तीसरे राज्य स्तरीय वर्चुअल किसान मेले का उद्घाटन किया। वर्चुअल किसान मेले के शुभारंभ के दौरान कैप्टन ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन के समर्थन में #NoFarmers_NoFood बैज पहना।  पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब: मुस्लिम युवक ने दूसरी शादी के लिए मांगी सुरक्षा, हाईकोर्ट ने लगाया एक लाख रुपये का जुर्माना

एक मुस्लिम व्यक्ति को दूसरी शादी के बाद सुरक्षा के लिए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करना भारी पड़ गया। हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने सुरक्षा से इनकार करते हुए याचिका खारिज करने के साथ एक लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया। फैसले को खंडपीठ में चुनौती दी गई।  पढ़ें विस्तृत खबर...

पंजाब कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं: सोनिया गांधी को लिखे पत्र ने फिर बढ़ाया सियासी पारा, हरीश रावत आ सकते हैं चंडीगढ़

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब कांग्रेस मामलों के प्रभारी हरीश रावत के कंधे से पंजाब कांग्रेस में मचे क्लेश का जिन्न उतर नहीं रहा है। हालांकि उन्होंने पार्टी हाईकमान से उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का हवाला देते हुए पंजाब की जिम्मेदारी से मुक्त करने का आग्रह भी किया है लेकिन हाईकमान भी पंजाब कांग्रेस का इलाज उन्हीं के हाथों कराने पर अड़ा है। पढ़ें विस्तृत खबर...


पंजाब: अब पटियाला में ही हो सकेगी कोरोना के नए वेरिएंट की पहचान, पहले चरण में 150 नमूनों की हुई जांच

अब पंजाब में ही कोरोना के नए वेरिएंट का पता लग पाएगा। इस वेरिएंट की जांच के लिए पटियाला में लैब शुरू हो गई है। पहले चरण में 150 नमूनों की जांच की गई, जिसमें नए वेरिएंट का एक भी मामला नहीं मिला। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि इससे पहले राज्य सरकार द्वारा कोविड के नए वेरिएंट के संदिग्ध मरीजों के सभी नमूने एनसीडीएस दिल्ली में भेजे जाते थे, जहां कोविड के नए वेरिएंट की पुष्टि करने में एक महीने से अधिक का समय लग जाता है।  पढ़ें विस्तृत खबर...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed