{"_id":"6143abdb8ebc3e7fcd008a42","slug":"several-mlas-of-punjab-congress-wrote-letter-to-sonia-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं: सोनिया गांधी को लिखे पत्र ने फिर बढ़ाया सियासी पारा, हरीश रावत आ सकते हैं चंडीगढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं: सोनिया गांधी को लिखे पत्र ने फिर बढ़ाया सियासी पारा, हरीश रावत आ सकते हैं चंडीगढ़
Fri, 17 Sep 2021 02:15 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 17 Sep 2021 02:15 AM IST
सार
कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश रावत ने कुछ दिनों पहले कहा था कि पंजाब कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं है। पार्टी नेताओं के बीच मतभेदों का दौर अभी तक जारी है। हाईकमान भी जल्द से जल्द इस मुद्दे को सुलझाना चाहता है। वहीं हरीश रावत ने हाईकमान से पंजाब प्रभारी की जिम्मेदारी से मुक्त करने की अपील तक कर डाली लेकिन इस बीच सोनिया गांधी को लिखे गए पत्र ने पंजाब में सियासी पारा बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
सोनिया गांधी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब कांग्रेस मामलों के प्रभारी हरीश रावत के कंधे से पंजाब कांग्रेस में मचे क्लेश का जिन्न उतर नहीं रहा है। हालांकि उन्होंने पार्टी हाईकमान से उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का हवाला देते हुए पंजाब की जिम्मेदारी से मुक्त करने का आग्रह भी किया है लेकिन हाईकमान भी पंजाब कांग्रेस का इलाज उन्हीं के हाथों कराने पर अड़ा है। ताजा घटनाक्रम में हाईकमान ने एक बार फिर उन्हें चंडीगढ़ पहुंचकर विरोधी खेमे से बातचीत करने को कहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- पंजाब में धमाका: डेढ़ किमी दूर तक सुनाई दी आवाज, एक युवक की मौत, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं
विज्ञापन
नई दिल्ली में पार्टी हाईकमान के सूत्रों के अनुसार पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ लामबंद हो रहे कई विधायकों ने एक बार फिर से बागी तेवर दिखाते हुए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मांग की है कि पंजाब विधायक दल की बैठक बुलाई जाए, जिसमें विधायकों को अपना पक्ष रखने का अवसर मिल सके। पता चला है कि इन विधायकों ने सोनिया गांधी को इस बारे एक पत्र भेजा है, जिसमें कैप्टन के कामकाज पर उंगली उठाते हुए उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग की है। इसके साथ ही विधायक दल की बैठक बुलाने के लिए दो पर्यवेक्षकों को चंडीगढ़ भेजने की मांग भी हाईकमान से उठाई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- आतंकी हमले की आशंका: पठानकोट में रेड अलर्ट, हिमाचल प्रदेश व जम्मू की सीमाएं सील, वाहनों की गहन जांच जारी
यह भी कहा जा रहा है कि सोनिया गांधी को भेजा गया पत्र कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने लिखा है, जिस पर गुरुवार को बाजवा ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। दरअसल, चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस के किसी भी नेता ने ऐसे किसी पत्र की पुष्टि नहीं की है। उधर, हरीश रावत ने बुधवार को नई दिल्ली में सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की, जिसे लेकर कहा जा रहा है कि रावत को पंजाब कांग्रेस का मसला जल्द से जल्द हल करने को कहा गया है। हरीश रावत जोकि 18 सितंबर को हरिद्वार से उत्तराखंड चुनाव को लेकर यात्रा शुरू करने वाले हैं, उससे पहले चंडीगढ़ पहुंच सकते हैं।
सोनिया को पत्र लिखने की बात पर भड़के रंधावा
कैप्टन विरोधी खेमे की ओर से सोनिया गांधी को पत्र लिखे जाने की चर्चा पर गुरुवार को जब कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा से पत्रकारों से सवाल पूछा तो वह गुस्से में आ गए। उन्होंने सवाल का सीधा जवाब न देते हुए कहा- आप जिन पत्रों की बात कर रहे हैं, मैं इतना ही कहूंगा कि पंजाब की राजनीति को इतना गंदा न करें और राजनेताओं को लोगों के बीच बदनाम न करें।