फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Top News 17 August 2021

पंजाब की बड़ी खबरें: प्रदेश में हरे पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट सख्त और चंडीगढ़ में नाइट कर्फ्यू हटा

Tue, 17 Aug 2021 05:08 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 17 Aug 2021 05:08 PM IST
सार

आर्मी के लेफ्टिनेंट कर्नल के खिलाफ पत्नी के साथ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में थाना दाखा की पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी इन दिनों बद्दोवाल आर्मी कैंप में तैनात है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कैंप के घर में ही आरोपी ने पत्नी से दुष्कर्म किया और फिर मुंह दबाकर जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
Punjab Top News 17 August 2021
पंजाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में पंचायतों और अधिकारियों के बीच मिलीभगत से हरे-भरे पेड़ों की कटाई का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने याचिका पर पंजाब सरकार सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। पढ़ें अन्य खबरें...
विज्ञापन


डेढ़ सौ पेड़ों की कटाई: पंजाब का मामला पहुंचा पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट, सरकार को नोटिस जारी
पंजाब में पंचायतों और अधिकारियों के बीच मिलीभगत से हरे-भरे पेड़ों की कटाई का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने याचिका पर पंजाब सरकार सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही लुधियाना की भरथाला पंचायत की भूमि पर लगे 150 पेड़ों की कटाई पर भी रोक लगा दी है। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


चंडीगढ़ में कोरोना मामलों में कमी: यूटी प्रशासन ने हटाया रात्रि कर्फ्यू, अब 12 बजे तक खुल सकेंगे होटल-रेस्टोरेंट
चंडीगढ़ में कोरोना वायरस के कम होते मामलों को देखते हुए यूटी प्रशासन ने मंगलवार से रात्रि कर्फ्यू को हटा दिया है। अब शहर के सभी होटल, रेस्टोरेंट और बार आदि रात 12 बजे तक खुल सकेंगे।  पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब कैबिनेट: प्रदेश में पानी के 93 हजार अवैध कनेक्शन होंगे नियमित, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को पंजाब के पानी के 93 हजार अवैध कनेक्शन वाले लोगों को बड़ी राहत दी है। कैबिनेट की बैठक में अनाधिकृत पानी के कनेक्शनों को नियमित करने की मंजूरी दे दी गई है। साथ ही जल आपूर्ति और सीवरेज के खर्चों के बकाए की वसूली के लिए एक मुश्त निपटारा नीति (ओटीएस) भी मंजूर कर दी गई है। इस फैसले से शहरी स्थानीय संस्थाओं (यूएलबी) की आमदनी में वृद्धि होगी। पढ़ें विस्तृत खबर...
 
शर्मनाक: टीचर ने गैरहाजिरी पर डांटा तो लड़कियों ने जड़ा यौन शोषण का आरोप, जांच में खुल गई पोल 
कक्षा में गैरहाजिर रहने पर दसवीं की तीन छात्राओं पर जब सख्ती की गई तो उन्होंने एक अध्यापक पर यौन शोषण का आरोप लगा दिया। आरोप की गंभीरता को देखते हुए एक जांच कमेटी गठित की गई। कमेटी ने जब छात्राओं से सख्ती से पूछताछ की तो वे अपने आरोपों से मुकर गईं। छात्राओं ने बताया कि ऑनलाइन व ऑफलाइन कक्षाओं में उनकी उपस्थिति न के बराबर थी। पढ़ें विस्तृत खबर...


पंजाब: बीमार बेटे से मिलने आई पत्नी से आर्मी कैंप में दुष्कर्म, लेफ्टिनेंट कर्नल पति पर आरोप 
आर्मी के लेफ्टिनेंट कर्नल के खिलाफ पत्नी के साथ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में थाना दाखा की पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी इन दिनों बद्दोवाल आर्मी कैंप में तैनात है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कैंप के घर में ही आरोपी ने पत्नी से दुष्कर्म किया और फिर मुंह दबाकर जान से मारने की धमकी दी। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed