फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Case Registered against Lieutenant Colonel accused of Misdeed with his Wife

पंजाब: बीमार बेटे से मिलने आई पत्नी से आर्मी कैंप में दुष्कर्म, लेफ्टिनेंट कर्नल पति पर आरोप 

Mon, 16 Aug 2021 06:44 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा/लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा/लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 16 Aug 2021 06:44 PM IST
सार

पीड़िता की शादी 8 दिसंबर 2010 को लेफ्टिनेंट कर्नल से हुई थी। शादी के तीन माह बाद ही उसका पति उससे मारपीट करने लगा। शादी में कम खर्च करने की बातें कहकर उसे जलील किया जाता। एक बेटा पैदा हुआ लेकिन प्रताड़ना कम नहीं हुई।

विज्ञापन
Case Registered against Lieutenant Colonel accused of Misdeed with his Wife
पत्नी से दुष्कर्म। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

आर्मी के लेफ्टिनेंट कर्नल के खिलाफ पत्नी के साथ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में थाना दाखा की पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी इन दिनों बद्दोवाल आर्मी कैंप में तैनात है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कैंप के घर में ही आरोपी ने पत्नी से दुष्कर्म किया और फिर मुंह दबाकर जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन


घरेलू विवाद के चलते पीड़िता पति से अलग मायके में रह रही है और 14 अगस्त को देर शाम बीमार बेटे से मिलने आर्मी कैंप बद्दोवाल आई थी। थाना दाखा के प्रभारी जगजीत सिंह ने बताया कि लेफ्टिनेंट कर्नल के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने की धारा में केस दर्ज कर जांच सब इंस्पेक्टर कमलदीप कौर को सौंप दी है। 
विज्ञापन



पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 8 दिसंबर 2010 को लेफ्टिनेंट कर्नल से हुई थी। शादी के तीन माह बाद ही उसका पति उससे मारपीट करने लगा। शादी में कम खर्च करने की बातें कहकर उसे जलील किया जाता। एक बेटा पैदा हुआ लेकिन प्रताड़ना कम नहीं हुई। जब ये बर्दाश्त से बाहर हो गया तो जुलाई 2019 को वह बेटे को लेकर मायके चली गई और वहीं रहने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च 2021 मे पति की बदली आर्मी कैंप बद्दोवाल लुधियाना में हो गई। इस दौरान पति बेटे से मिलने मायके के बाहर आ जाता था, कई बार बेटे को अपने साथ भी ले जाता था। अप्रैल में पति ने सहमति से तलाक देने की बात रखते हुए आखिरी बार आर्मी कैंप बद्दोवाल में रखी वेलकम पार्टी में शामिल होने को कहा। 10 अप्रैल 2021 को पार्टी खत्म होने के बाद पति उसे और बेटे को आर्मी कैंप के गेस्ट हाउस ले गया। जहां रात को उसने जबरदस्ती संबंध बनाने की कोशिश की। अगले दिन सुबह वह बेटे के साथ वापस मायके चली गई। 


एक हफ्ता पहले बेटा अपने पिता से मिलने आर्मी कैंप बद्दोवाल आया और वहां बीमार हो गया। 14 अगस्त की शाम वह अपनी कार में बेटे को लेने आर्मी कैंप आ गई। बेटे को कार में बिठाने के बाद पति बेटे के बारे में कुछ बात करने का बहाना बनाकर अंदर कमरे में ले गया। वहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में मुंह दबाकर धमकाया कि अगर उसने इस बारे में किसी को भी कुछ बताया तो उसे जान से मार दिया जाएगा। एसएचओ का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल करवा दिया है। मामला सेना से जुड़ा है, इसलिए सेना को सूचित कर प्रोटोकॉल के तहत आरोपी को समन भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed