फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Top News 14 June 2021

पंजाब: मिल्खा सिंह की पत्नी का निधन और बिगड़ी पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल की तबीयत...पढ़ें प्रदेश की बड़ी खबरें

Mon, 14 Jun 2021 05:04 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 14 Jun 2021 05:04 PM IST
सार

पंजाब कांग्रेस की अंतर्कलह को लेकर पार्टी आलाकमान को तीन सदस्यीय कमेटी की तरफ से रिपोर्ट सौंप दी गई है। रिपोर्ट की फाइल सोनिया गांधी के पास है और वह कमेटी के सदस्यों से इस मामले में विचार-विमर्श भी कर चुकी हैं। राहुल गांधी भी कमेटी सदस्यों के साथ संपर्क बनाए हुए हैं और हर पहलू पर चर्चा कर रहे हैं। पंजाब प्रभारी हरीश रावत भी संगठन के सभी पहलुओं की जानकारी राहुल तक पहुंचा रहे हैं। 

विज्ञापन
Punjab Top News 14 June 2021
पंजाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की तबीयत बिगड़ गई है। शिअद प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने उनके खराब स्वास्थ्य की पुष्टि की है। अब वे एसआईटी के सामने पेश नहीं होंगे। वहीं कोरोना के कारण महान धावक मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह का कोरोना से निधन हो गया है। पढ़ें अन्य बड़ी खबरें...
विज्ञापन


चंडीगढ़: मिल्खा सिंह की पत्नी का कोरोना से निधन, अंतिम संस्कार में नहीं जा सके 'फ्लाइंग सिख'
महान धावक मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह का कोरोना से निधन हो गया है। रविवार शाम चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 85 वर्ष की थीं। निर्मल मिल्खा सिंह भारतीय महिला वालीबॉल टीम की पूर्व कप्तान और पंजाब सरकार में पूर्व खेल निदेशक (महिला) थीं। 
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर...

पंजाब कांग्रेस की अंतर्कलह : जाखड़ की प्रधानी पर संकट, परगट पर भी गिरेगी गाज
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ हुई बयानबाजी को लेकर आलाकमान सख्त है। कांग्रेस आलाकमान ने जाखड़ की प्रधानी छीनने का मन बना लिया है। जल्द ही इस कार्रवाई की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर...

पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल की तबीयत खराब, 16 को एसआईटी के सामने नहीं होंगे पेश 
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की तबीयत बिगड़ गई है। शिअद प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने उनके खराब स्वास्थ्य की पुष्टि की है। 
पढ़ें पूरी खबर...


अकाली दल-बसपा के गठबंधन से बदले समीकरण, दोआबा की हर सीट पर होगा असर 
पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले शिरोमणि अकाली दल और बसपा के बीच हुए गठबंधन ने सियासत का समीकरण बदल दिया है। इस गठबंधन का अगले विधानसभा चुनाव में गहरा असर होगा, खासकर दोआबा इस गठबंधन का मुख्य केंद्र बनने जा रहा है। 
पढ़ें पूरी खबर...

पंजाब: गैंगस्टर जयपाल का अंतिम संस्कार करने से परिवार का इनकार 
कोलकाता में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए गैंगस्टर जयपाल भुल्लर का परिवार वालों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है। परिवार का आरोप है कि जयपाल को प्रताड़ित करने के बाद उसका एनकाउंटर किया गया है। शव का दोबारा से पोस्टमार्टम किया जाए, ताकि सच्चाई सबके सामने आ सके।  
पढ़ें पूरी खबर...  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed