फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab Congress's show of strength in Chandigarh Pargat Singh formal induction

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह की ताजपोशी: चंडीगढ़ में शक्ति प्रदर्शन, एक मंच पर दिखे चन्नी और वड़िंग

Sun, 11 Oct 2026 01:53 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 11 Oct 2026 01:53 PM IST
सार

कार्यक्रम में कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन किया। मुख्य तौर पर इस कार्यक्रम में पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट पहुंचे हैं। वहीं, राजा वड़िंग, चन्नी भी एक ही मंच पर मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
Punjab Congress's show of strength in Chandigarh Pargat Singh formal induction
परगट सिंह की ताजपोशी कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता - फोटो : अजय वर्मा, अमर उजाला

विस्तार

पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन के बीच परगट सिंह की प्रदेश अध्यक्ष पद पर ताजपोशी को लेकर चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन किया। मुख्य तौर पर इस कार्यक्रम में पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट पहुंचे हैं। वहीं, राजा वड़िंग, चन्नी भी एक ही मंच पर मौजूद रहे।

विज्ञापन


Trending Videos

Punjab Congress's show of strength in Chandigarh Pargat Singh formal induction
कांग्रेस भवन के बाहर बारिश के बीच पहुंचे कार्यकर्ता - फोटो : अजय वर्मा, अमर उजाला
प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर परगट सिंह के सामने पार्टी संगठन को मजबूत करने, नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल बढ़ाने तथा पंजाब में कांग्रेस की राजनीतिक स्थिति को मजबूती देने जैसी अहम चुनौतियां रहेंगी। उनके नेतृत्व में पार्टी की आगामी रणनीति और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा रहने की संभावना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Punjab Congress's show of strength in Chandigarh Pargat Singh formal induction
खुद को बारिश से बचाते कांग्रेस के कार्यकर्ता - फोटो : अजय वर्मा, अमर उजाला
चंडीगढ़ में आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए पंजाब कांग्रेस नए नेतृत्व के साथ आगे बढ़ने का संदेश दे रही है। कार्यक्रम में शामिल नेताओं के संबोधन और पार्टी की आगामी योजनाओं से जुड़े बयानों पर भी राजनीतिक हलकों की नजर रहेगी।
 
विज्ञापन

Punjab Congress's show of strength in Chandigarh Pargat Singh formal induction
ताजपोशी से पहले परगट सिंह पत्नी के साथ दर्शन करने पहुंचे आनंदपुर साहिब - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि परगट सिंह ने पार्टी अध्यक्ष का पदभार संभालने से ठीक पहले अपनी पत्नी बरिंदर प्रीत कौर के साथ खालसा पंथ की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब की पवित्र धरती पर नतमस्तक होकर पंजाब की खुशहाली, शांति और सर्वजन के कल्याण के लिए अरदास की। इस दौरान उन्होंने तख्त श्री केसगढ़ साहिब में माथा टेका और गुरु साहिब के समक्ष पंजाब की तरक्की तथा प्रदेश के लोगों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
 

वहीं, बीते दिन शनिवार को परगट सिंह ने कहा कि एकजुटता ही कांग्रेस की ताकत है। पार्टी में उनके समेत मुख्यमंत्री बनने की क्षमता रखने वाले कई नेता हैं, लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का चेहरा राहुल गांधी होंगे। उनके इस बयान को प्रदेश में नेतृत्व और मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अहम माना जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed