फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Top News 07 October 2021

पंजाब की बड़ी खबरें: सीएम के साथ लखीमपुर रवाना हुए सिद्धू और अमृतसर में लंगूर मेला शुरू

Thu, 07 Oct 2021 04:58 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 07 Oct 2021 04:58 PM IST
सार

पंजाब के डीजीपी इकबालप्रीत सिंह सहोता ने बिना ट्रांसफर अधिकारियों के साथ यूनिट छोड़ गए कर्मचारियों को वापस लौटने के आदेश जारी किए हैं। इस बाबत पुलिस की सभी विंग के मुखियों को निर्देश दिए हैं कि तत्काल इस मामले में वह कार्रवाई करें। डीजीपी ने कहा है कि पुलिस अधिकारी नियमों की अवहेलना न करें, जो भी करें मंजूरी लेने के बाद करें।

विज्ञापन
Punjab Top News 07 October 2021
पंजाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के पूर्व मंत्री जत्थेदार सेवा सिंह सेखवां का बुधवार को निधन हो गया। बुधवार शाम उन्होंने चंडीगढ़ में अंतिम सांस ली। वह कुछ समय से बीमार थे। जत्थेदार सेखवां लंबे समय तक शिरोमणि अकाली दल में रहे। हाल ही में वह अपने बेटे जगरूप सिंह सेखवां समेत आम आदमी पार्टी में शामिल हो गये थे। पढ़ें अन्य खबरें...
विज्ञापन


पंजाब कांग्रेस का लखीमपुर खीरी कूच: सिद्धू का एलान, मंत्री पुत्र पर न हुई कार्रवाई तो करेंगे भूख हड़ताल
लखीमपुर घटना के विरोध में और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू गुरुवार को मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी और पूरी कैबिनेट के साथ लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हुए। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


अमृतसर में एतिहासिक लंगूर मेला शुरू: अपने बच्चों को वानर भेष में लेकर पहुंचे अभिभावक 

अमृतसर में गुरुवार को नवरात्र पूजा के साथ ही दुर्ग्याणा मंदिर के पास बड़े हनुमान मंदिर में एतिहासिक लंगूर मेले की शुरुआत हुई। रामायण काल से चली आ रही प्रथा के तहत दशहरे तक चलने वाले इस लंगूर मेले में बड़ी संख्या में बच्चे और बड़े वानर का रूप धारण कर बड़े हनुमान मंदिर में माथा टेकने पहुंचते हैं। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पंजाब: बिना तबादला अधिकारियों के साथ गए चहेतों की होगी वापसी, डीजीपी ने दिया सख्त आदेश 

पंजाब के डीजीपी इकबालप्रीत सिंह सहोता ने बिना ट्रांसफर अधिकारियों के साथ यूनिट छोड़ गए कर्मचारियों को वापस लौटने के आदेश जारी किए हैं। इस बाबत पुलिस की सभी विंग के मुखियों को निर्देश दिए हैं कि तत्काल इस मामले में वह कार्रवाई करें। पढ़ें विस्तृत खबर...

लखीमपुर कांड: पंजाब सरकार ने किया बड़ा एलान, मृतक किसानों के परिवारों को देगी 50-50 लाख रुपये 

लखीमपुर में घटे घटनाक्रम के बाद पंजाब सरकार ने वहां मारे गए पत्रकार समेत किसान परिवारों को 50-50 लाख रुपये देने की घोषणा की है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि लखीमपुर की घटना में पत्रकार समेत जो किसान मारे गए हैं, उनके परिवारों को पंजाब सरकार की ओर से 50-50 लाख रुपये दिए जाएंगे।  पढ़ें विस्तृत खबर...


बटाला: पूर्व मंत्री सेवा सिंह सेखवां का चंडीगढ़ में निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार 
पंजाब के पूर्व मंत्री जत्थेदार सेवा सिंह सेखवां का बुधवार को निधन हो गया। बुधवार शाम उन्होंने चंडीगढ़ में अंतिम सांस ली। वह कुछ समय से बीमार थे। जत्थेदार सेखवां लंबे समय तक शिरोमणि अकाली दल में रहे। हाल ही में वह अपने बेटे जगरूप सिंह सेखवां समेत आम आदमी पार्टी में शामिल हो गये थे। पढ़ें विस्तृत खबर...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed