फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Former minister Sewa Singh Sekhwan passed away in Chandigarh

बटाला: पूर्व मंत्री सेवा सिंह सेखवां का चंडीगढ़ में निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

Wed, 06 Oct 2021 11:03 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 06 Oct 2021 11:03 PM IST
सार

पंजाब के पूर्व मंत्री सेवा सिंह सेखवां का लंबी बीमार के दौरान बुधवार को चंडीगढ़ में निधन हो गया। अकाली दल के दिग्गज नेता रहे सेवा सिंह सेखवां ने इसी साल आम आदमी पार्टी का दामन थामा था। गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव सेखवां में किया जाएगा।  

विज्ञापन
Former minister Sewa Singh Sekhwan passed away in Chandigarh
अरविंद केजरीवाल के साथ सेवा सिंह सेखवां। - फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)

विस्तार

पंजाब के पूर्व मंत्री जत्थेदार सेवा सिंह सेखवां का बुधवार को निधन हो गया। बुधवार शाम उन्होंने चंडीगढ़ में अंतिम सांस ली। वह कुछ समय से बीमार थे। जत्थेदार सेखवां लंबे समय तक शिरोमणि अकाली दल में रहे। हाल ही में वह अपने बेटे जगरूप सिंह सेखवां समेत आम आदमी पार्टी में शामिल हो गये थे।

विज्ञापन

 
सेखवां काहनूवान व कादियां हलके से चुनाव लड़ते रहे। वह अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार के दौरान लोक संर्पक, शिक्षा और माल विभाग के मंत्री भी रहे। 2017 विधानसभा चुनाव के बाद वह शिरोमणि अकाली दल से अलग हो गए थे। शिअद छोड़ने के बाद सेवा सिंह ने सुखदेव सिंह ढींडसा और रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा के साथ मिलकर टकसाली अकाली दल का गठन किया था। 
विज्ञापन


26 अगस्त 2021 को वह अपने गांव सेखवां में अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आम पार्टी में शामिल हुए थे। जिस दिन सेवा सिंह सेखवां आप में शामिल हुए थे, उस दिन सेखवां ने दुख व्यक्त किया था। सेखवां का कहना था कि जिस शिअद में उन्होंने जीवन लगा दिया था, उनका कोई भी नेता उनका हाल-चाल जानने तक नहीं आया। उनके बेटे एडवोकेट जगरूप सिंह सेखवां ने बताया कि अंतिम संस्कार गुरुवार को पैतृक गांव सेखवां में किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed