फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Top News 07 December 2021

पंजाब की बड़ी खबरें: एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे अरविंद केजरीवाल और रोडवेज ठेका कर्मियों ने की हड़ताल

Tue, 07 Dec 2021 04:17 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 07 Dec 2021 04:17 PM IST
सार

पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को पहली बार पार्टी हाईकमान ने जोर का झटका दिया है। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को अपने दम पर 80 फीसदी सीटें जिताने का दावा कर सिद्धू ने हाईकमान को पंजाब चुनाव का जो मॉडल प्रस्तुत किया था, उसे साइड करते हुए सोमवार को पार्टी ने चुनाव प्रक्रिया संबंधी अहम जिम्मेदारियां सीनियर और अनुभवी नेताओं को सौंप दी।

विज्ञापन
Punjab Top News 07 December 2021
पंजाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब विधानसभा चुनाव में जुटी भाजपा के पंजाब प्रभारी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मंगलवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिले। दोनों नेताओं ने कैप्टन के सिसवां फार्म हाउस में लंच किया। पढ़ें अन्य खबरें...

विज्ञापन


पंजाब दौरे पर केजरीवाल: सीएम चन्नी पर साधा निशाना, जालंधर में बोले-काला हूं तो क्या हुआ दिलवाला हूं

दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को पंजाब के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। इस दौरान अमृतसर में उन्होंने पंजाब के सीएम चरणजीत चन्नी पर गंभीर आरोप लगाए। वहीं उनके काले अंग्रेज की टिप्पणी पर भी तंज कसा।  पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


रोडवेज ठेका कर्मियों की हड़ताल: पंजाब में 7500 मुलाजिमों ने रोका काम, 2500 बसों के पहिए थमे, बुधवार को घेरेंगे सीएम निवास 

पंजाब में पीआरटीसी और पनबस में ठेके पर काम कर रहे लगभग 75 सौ मुलाजिम मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। इससे प्रदेश भर में चलने वाली लगभग 25 सौ बसों के पहिए थम गए। यूनियन की इस हड़ताल के चलते सरकार के खजाने को हर दिन चार करोड़ रुपये का घाटा होगा। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन


नए गठबंधन की सुगबुगाहट: सिसवां पहुंचे भाजपा के पंजाब प्रभारी गजेंद्र शेखावत, कैप्टन अमरिंदर के साथ किया लंच

पंजाब विधानसभा चुनाव में जुटी भाजपा के पंजाब प्रभारी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मंगलवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिले। दोनों नेताओं ने कैप्टन के सिसवां फार्म हाउस में लंच किया। 
पढ़ें विस्तृत खबर...


अमृतसर में मिले सुर: सीएम चन्नी बोले-नवजोत सिद्धू जहां जाते हैं बन जाता है शादी सा माहौल  

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के बीच वैसे तो 36 का आंकड़ा है लेकिन सोमवार शाम अमृतसर के विधानसभा हलका रंजीत एवेन्यू में हुई पार्टी की रैली में दोनों के सुर मिलते दिखाई दिए। पढ़ें विस्तृत खबर...

सिद्धू को झटका: कांग्रेस ने सीनियर नेताओं को सौंपी पंजाब विधानसभा चुनाव की बड़ी जिम्मेदारियां, एक तीर से साधे कई निशाने

पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को पहली बार पार्टी हाईकमान ने जोर का झटका दिया है। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को अपने दम पर 80 फीसदी सीटें जिताने का दावा कर सिद्धू ने हाईकमान को पंजाब चुनाव का जो मॉडल प्रस्तुत किया था, उसे साइड करते हुए सोमवार को पार्टी ने चुनाव प्रक्रिया संबंधी अहम जिम्मेदारियां सीनियर और अनुभवी नेताओं को सौंप दी।  पढ़ें विस्तृत खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed