फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Captain Amarinder Singh had meeting with BJP Punjab incharge Gajendra Singh Shekhawat at Siswan

नए गठबंधन की सुगबुगाहट: सिसवां पहुंचे भाजपा के पंजाब प्रभारी गजेंद्र शेखावत, कैप्टन अमरिंदर के साथ किया लंच

Tue, 07 Dec 2021 03:06 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 07 Dec 2021 03:06 PM IST
सार

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले गजेंद्र सिंह शेखावत और कैप्टन अमरिंदर सिंह की मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। 

विज्ञापन
Captain Amarinder Singh had meeting with BJP Punjab incharge Gajendra Singh Shekhawat at Siswan
कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिले गजेंद्र सिंह शेखावत। - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब विधानसभा चुनाव में जुटी भाजपा के पंजाब प्रभारी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मंगलवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिले। दोनों नेताओं ने कैप्टन के सिसवां फार्म हाउस में लंच किया।  सोमवार को ही कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भाजपा और संयुक्त अकाली दल के साथ पंजाब विधानसभा चुनाव में उतरने की घोषणा की थी। भाजपा से समझौते को लेकर कैप्टन ने कहा था कि वह जल्द ही भाजपा के राष्ट्रीय प्रधान जेपी नड्डा और पंजाब के चुनाव प्रभारी गजेंद्र शेखावत से मिलेंगे।

विज्ञापन


चंडीगढ़ सेक्टर नौ में सोमवार को पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) के पार्टी कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर कैप्टन ने दावा किया था कि विधानसभा चुनाव में उनका मुकाबला किसी भी पार्टी से नहीं है। उनकी पार्टी गठबंधन सहयोगियों के दम पर सरकार बनाएगी।  कृषि कानूनों को प्रधानमंत्री ने रद्द कर दिया है और राष्ट्रपति ने भी इस पर मुहर लगा दी है।

विज्ञापन

पंजाब लोक कांग्रेस को भारी समर्थन का किया था दावा

उन्होंने कहा कि भाजपा और संयुक्त अकाली दल में शामिल सीनियर टकसाली नेता उनकी पार्टी को भारी समर्थन दे रहे हैं। पार्टी अब राज्य में सदस्यता अभियान शुरू करेगी। यह पूछे जाने पर कि उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान उनका समर्थक कोई भी कांग्रेसी नेता मौजूद नहीं है, इस पर कैप्टन ने कहा कि पंजाब में चुनाव आचार संहिता लागू हो जाने दीजिए, सबको पता चल जाएगा कि पीएलसी को कितना समर्थन मिल रहा है। उनकी पार्टी कांग्रेस से निकाले गए सभी लोगों को नहीं लेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को लेकर एक कमेटी भी गठित कर दी गई है। सरबत खालसा की ओर से नियुक्त किए गए श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ध्यान सिंह मंड द्वारा उन्हें तनखैया करार देने के मुद्दे पर कैप्टन ने कहा कि छठे गुरु श्री हरगोबिंद साहिब की ओर से स्थापित किए गए श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ही कोई फैसला ले सकते हैं, मंड नहीं। आप के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अगर यह मान रही है कि वह पंजाब में जमीनी स्तर पर बहुत मजबूत हो गई है तो फिर उसके विधायक पार्टी छोड़कर क्यों भाग रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed