फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Punjab CM Charanjit Channi Praises Punjab Congress President Navjot Sidhu

अमृतसर में मिले सुर: सीएम चन्नी बोले-नवजोत सिद्धू जहां जाते हैं बन जाता है शादी सा माहौल 

Tue, 07 Dec 2021 11:27 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 07 Dec 2021 11:27 AM IST
सार

सीएम चन्नी ने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में सिद्धू का पंजाब मॉडल अपनाया जाएगा, जिससे लोगों को साफ सुथरा प्रशासन और जन हितैषी अधिकारी मिलेंगे। 

विज्ञापन
Punjab CM Charanjit Channi Praises Punjab Congress President Navjot Sidhu
अमृतसर में सीएम चरणजीत चन्नी और नवजोत सिद्धू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के बीच वैसे तो 36 का आंकड़ा है लेकिन सोमवार शाम अमृतसर के विधानसभा हलका रंजीत एवेन्यू में हुई पार्टी की रैली में दोनों के सुर मिलते दिखाई दिए। रंजीत एवेन्यू में 24 एकड़ जमीन पर कांप्लेक्स की शुरुआत करने के अवसर पर दोनों नेता एक-दूसरे के साथ दिखाई दिए और एक दूसरे की बात में हां में हां मिलाते भी दिखे। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने शहर के विकास का क्रेडिट सिद्धू को देते हुए कहा कि वे जहां भी जाते हैं, शादी का सा माहौल बन जाता है। वहीं दूसरी तरफ शिअद के सुखबीर बादल या आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल जहां भी जाते हैं भोग (शोक) का आलम बन जाता है।

विज्ञापन

फिर केजरीवाल पर भड़के  

चन्नी ने केजरीवाल को काले अंग्रेज की बात कहने पर रिश्ता करवाने की बात करने पर आड़े हाथों लेते हुए कहा कि केजरीवाल को अपनी औकात में रहना चाहिए। चन्नी ने कहा कि पंजाब में पंजाब के लोग राज करेंगे न कि बाहर से आकर कोई यहां राज कर सकेगा। उन्होंने कहा कि उनकी 3 महीने की सरकार ने लोगों को बता दिया है कि असली आम आदमी कौन है और नकली आम आदमी कौन। उन्होंने केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि वह तो पंजाब के लोगों को गुमराह कर रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की योजनाएं आम जनता की योजनाएं हैं जिन्हें अमलीजामा पहनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 में सिद्धू का पंजाब मॉडल अपनाया जाएगा, जिससे लोगों को साफ सुथरा प्रशासन और जन हितैषी अधिकारी मिलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अमृतसर-लाहौर कॉरिडोर खोलने की सिफारिश

सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि केंद्र सरकार को अमृतसर-लाहौर कॉरिडोर खोलना चाहिए। इसके लिए वे केंद्र सरकार को पत्र लिखेंगे और बहुत जल्द केंद्रीय गृह मंत्री के साथ मुलाकात भी करेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed