फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Top News 06 September 2021

पंजाब की बड़ी खबरें: रोडवेज कर्मचारियों ने की हड़ताल और प्रदेश में कोयले की कमी से गहराया बिजली संकट

Mon, 06 Sep 2021 05:03 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 06 Sep 2021 05:03 PM IST
सार

पंजाब में अपनी मांगों को लेकर रोडवेज और पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। हड़ताल से राज्य की 2000 रोडवेज बसों के संचालन पर पूरी तरह से ब्रेक लग गया है। कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर रात बारह बजे से ही बसों को बस स्टैंड में बंद कर अपनी हड़ताल शुरू कर दी थी।  

विज्ञापन
Punjab Top News 06 September 2021
पंजाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के थर्मल प्लांटों में रविवार को भी कोयले का संकट बरकरार रहा। मात्र दो प्लांटों में कोयले का कुछ स्टाक पहुंचा, जिसके चलते रविवार को भी सरकारी थर्मल प्लांट बंद रहे। बताया जा रहा है कि प्लांटों में फिलहाल हफ्ता भर कोयले की सप्लाई और प्रभावित रहेगी।  पढ़ें अन्य खबरें...
विज्ञापन


Punjab Roadways Strike: कच्चे कर्मचारियों ने रात 12 बजे से रोके बसों के पहिए, हजारों लोग हलकान

पंजाब में अपनी मांगों को लेकर रोडवेज और पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। हड़ताल से राज्य की 2000 रोडवेज बसों के संचालन पर पूरी तरह से ब्रेक लग गया है। कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर रात बारह बजे से ही बसों को बस स्टैंड में बंद कर अपनी हड़ताल शुरू कर दी थी।  पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


खुलासा: पंजाब के युवाओं को तस्कर बना रही आईएसआई, 28 माह में सरहद से मिली एक हजार किलो हेरोइन 
पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) पंजाब के जरिये भारत में अवैध ड्रग्स की आपूर्ति कर रही है। हेरोइन आतंकियों के लिए भारत में तस्करी करके धन जुटाने के लिए प्रमुख मादक पदार्थ रहा है और पंजाब की सीमा आईएसआई का सॉफ्ट टारगेट रही है। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पंजाब: फिर गहरा सकता है बिजली संकट, सरकारी थर्मल प्लांट ठप, निजी भी हो सकते हैं बंद
पंजाब के थर्मल प्लांटों में रविवार को भी कोयले का संकट बरकरार रहा। मात्र दो प्लांटों में कोयले का कुछ स्टाक पहुंचा, जिसके चलते रविवार को भी सरकारी थर्मल प्लांट बंद रहे। बताया जा रहा है कि प्लांटों में फिलहाल हफ्ता भर कोयले की सप्लाई और प्रभावित रहेगी। पढ़ें विस्तृत खबर...
 
योजना: झींगा मछली उत्पादन का हब बनेगा दक्षिण-पश्चिम पंजाब, काम आएगी बेकार पड़ी जमीन, बढ़ेंगी रोजगार की संभावनाएं
पंजाब का दक्षिण-पश्चिम भाग झींगा मछली उत्पादन का हब बनाने के लिए तैयार हो रहा है। पंजाब सरकार के साथ ही केंद्र सरकार ने इस ओर कवायद शुरू कर दी है। केंद्र ने पंजाब सरकार को झींगा मछली उत्पादन के लिए 536 करोड़ रुपये की 4 वर्षीय योजना का सुझाव दिया है। सब कुछ ठीक ठाक रहा तो जल्द ही इस योजना पर काम शुरू हो जाएगा। पढ़ें विस्तृत खबर...


पटरी पर अर्थव्यवस्था: कोरोना की दूसरी लहर के बाद पंजाब में सुधरने लगे आर्थिक हालात, जीएसटी संग्रह बढ़ा
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में आर्थिक संकट से जूझ रहे पंजाब के हालात अब सुधरने लगे है। अगस्त महीने में हुए 1188.70 करोड़ रुपये के जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) संग्रह इस बात की गवाही दे रहे हैं। पिछले साल 2020 में अगस्त महीने के दौरान 987.20 करोड़ रुपये ही एकत्रित हुए थे। इस हिसाब से जीएसटी राजस्व में पिछले साल की अपेक्षा 20.41 प्रतिशत वृद्धि हुई है। पढ़ें विस्तृत खबर...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed