फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Top News 05 July 2021

पंजाब: नशे के खिलाफ भाजयुमो का हल्ला बोल और प्रदेश में बिजली संकट गहराया... पढ़ें पांच बड़ी खबरें

Mon, 05 Jul 2021 05:10 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 05 Jul 2021 05:10 PM IST
सार

पंजाब में बिजली संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा। भीषण गर्मी और बारिश न होने के चलते बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। पहले रोपड़ थर्मल प्लांट की 210 मेगावाट की यूनिट बंद हो गई। प्रदेश में हाहाकार मचा तो कैप्टन सरकार ने औद्योगिक इकाइयों में दो दिन के साप्ताहिक अवकाश की घोषणा कर स्थिति को संभालने की कोशिश की। 

विज्ञापन
Punjab Top News 05 July 2021
पंजाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो दिन की फजीहत के बाद अब नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने घर का बिजली का बिल जुर्माना राशि के साथ जमा करवा दिया है। वहीं पंजाब में युवाओं में बढ़ती नशाखोरी के खिलाफ सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। विरोध स्वरुप मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के आवास घेरने जा रहे प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। पढ़ें अन्य बड़ी खबरें 
विज्ञापन


नशे के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प में कई के सिर फूटे, महिला एएसआई घायल
पंजाब में युवाओं में बढ़ती नशाखोरी के खिलाफ सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। विरोध स्वरुप मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के आवास घेरने जा रहे प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। 
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर... 
विज्ञापन
विज्ञापन


फजीहत के बाद नवजोत सिद्धू ने भरा बिजली का बिल, जुर्माना राशि के साथ जमा करवाया
पंजाब में भीषण बिजली संकट पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को सलाह देने के बाद सामने आया था कि पूर्व मंत्री नवजोत सिद्धू ने खुद अपना बिजली बिल नहीं भरा है। दो दिनों की फजीहत के बाद अब नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने घर का बिजली का बिल जुर्माना राशि के साथ जमा करवा दिया है।   
पढ़ें पूरी खबर... 

पंजाब में गहराया बिजली संकट : तलवंडी साबो और रणजीत सागर डैम की एक-एक यूनिट ठप
पंजाब में बिजली संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा। भीषण गर्मी और बारिश न होने के चलते बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। पहले रोपड़ थर्मल प्लांट की 210 मेगावाट की यूनिट बंद हो गई। प्रदेश में हाहाकार मचा तो कैप्टन सरकार ने औद्योगिक इकाइयों में दो दिन के साप्ताहिक अवकाश की घोषणा कर स्थिति को संभालने की कोशिश की। 

पढ़ें पूरी खबर... 

चंडीगढ़ में हंगामा: छेड़खानी का आरोपी गिरफ्त से बाहर, जीएमसीएच 32 में नाराज डॉक्टरों का प्रदर्शन
चंडीगढ़ में सेक्टर 32 के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ हुई छेड़खानी में अब तक आरोपी के गिरफ्तार न होने से नाराज डॉक्टरों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सुबह 10 बजे काफी संख्या में डॉक्टर डी ब्लॉक डायरेक्टर ऑफिस के नीचे इकट्ठा होकर प्रदर्शन करने लगे।  
पढ़ें पूरी खबर... 

और बढ़ा इंतजार: चंडीगढ़ में उमस और गर्मी से लोग बेहाल, 11 जुलाई के बाद ही बरसेंगे बदरा 
चंडीगढ़ में मानसून को आए पूरे 22 दिन बीत चुके हैं, लेकिन लोगों को अब भी मानसूनी बारिश का इंतजार है। बारिश न होने से गर्मी व उमस इस सीजन के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच चुकी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार तो मानसूनी बारिश के लिए लोगों को अभी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। 
पढ़ें पूरी खबर...  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed