फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Top News 04 August 2021

पंजाब की बड़ी खबरें: अब शिअद ने किया मुफ्त बिजली का वादा और बढ़ीं पूर्व डीजीपी सैनी की दिक्कतें

Wed, 04 Aug 2021 05:10 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 04 Aug 2021 05:10 PM IST
सार

अमृतसर के मजीठा रोड स्थित केडी अस्पताल में अज्ञात हमलावरों ने मंगलवार की रात गैंगस्टर रणदीप सिंह राणा कंधोवालिया और उसके दो साथियों को गोलियां मार दी। कंधोवालिया को एक गोली सिर में और एक गोली उसकी छाती में लगी, जबकि उसके दोनों साथियों के कंधे में एक-एक गोली लगी। राणा कंधोवालिया अपने दो साथियों के साथ अस्पताल में दाखिल अपनी महिला रिश्तेदार का हाल जानने पहुंचा था।    

विज्ञापन
Punjab Top News 04 August 2021
पंजाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संयुक्त किसान मोर्चे के नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने पंजाब में चुनावी मुहिम का बिगुल फूंक दिया है। गढ़शंकर में किसान नेताओं से मीटिंग में उन्होंने 2022 विधानसभा चुनाव में 117 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया है। उन्होंने इसे मिशन पंजाब का नाम दिया है। वहीं 2022 में पंजाब जीतने के लिए सभी राजनीतिक दलों ने चुनावी वादे करने शुरू कर दिए हैं। शिरोमणि अकाली दल-बसपा गठबंधन ने भी 13 चुनावी घोषणाएं की हैं। पढ़ें अन्य खबरें... 
विज्ञापन


पंजाब विधानसभा चुनाव: अकाली दल ने खोला वादों का पिटारा, सत्ता में आए तो 400 यूनिट बिजली देंगे मुफ्त 
2022 में पंजाब जीतने के लिए सभी राजनीतिक दलों ने चुनावी वादे करने शुरू कर दिए हैं। शिरोमणि अकाली दल-बसपा गठबंधन ने भी 13 चुनावी घोषणाएं की हैं। शिअद प्रधान ने चंडीगढ़ में मंगलवार को आम आदमी पार्टी के बाद 400 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया। इसके साथ ही किसानों को 10 रुपये सस्ता डीजल और उद्योगों को 5 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली देने का एजेंडा तय किया गया है। 
विज्ञापन

पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरनाम चढ़ूनी का मिशन पंजाब शुरू: किसान नेता का एलान, 2022 पंजाब विधानसभा चुनाव में सभी 117 सीटों पर लड़ेंगे   
संयुक्त किसान मोर्चे के नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने पंजाब में चुनावी मुहिम का बिगुल फूंक दिया है। गढ़शंकर में किसान नेताओं से मीटिंग में उन्होंने 2022 विधानसभा चुनाव में 117 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया है। उन्होंने इसे मिशन पंजाब का नाम दिया है।
पढ़ें विस्तृत खबर...


कपूरथला: अमेरिका के जार्जिया में पंजाबी युवक को गोली मारी, अस्पताल में भर्ती, आरोपी गिरफ्तार
कपूरथला के बेगोवाल के मूल निवासी युवक की अमेरिका के जार्जिया में एक अमेरिकी नागरिक ने गोली मार दी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक पर गोली उस समय चलाई गई, जब वह अपने स्टोर पर काम कर रहा था। उधर, अमेरिकी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
पढ़ें विस्तृत खबर...

पंजाब: गैंगस्टर रणदीप सिंह कंधोवालिया समेत तीन को गोलियां मारी, राणा की हालत गंभीर
अमृतसर के मजीठा रोड स्थित केडी अस्पताल में अज्ञात हमलावरों ने मंगलवार की रात गैंगस्टर रणदीप सिंह राणा कंधोवालिया और उसके दो साथियों को गोलियां मार दी। कंधोवालिया को एक गोली सिर में और एक गोली उसकी छाती में लगी, जबकि उसके दोनों साथियों के कंधे में एक-एक गोली लगी। राणा कंधोवालिया अपने दो साथियों के साथ अस्पताल में दाखिल अपनी महिला रिश्तेदार का हाल जानने पहुंचा था।    
पढ़ें विस्तृत खबर...

पंजाब: पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी की मुश्किलें बढ़ीं, भ्रष्टाचार अधिनियम की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज
पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी की मुश्किलें फिर बढ़ गईं हैं। विजिलेंस ब्यूरो फ्लाइंग स्क्वाड-1 ने सैनी समेत छह लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। अन्य आरोपियों में पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी इंजीनियर निम्रतदीप सिंह, सुरिंदर जीत सिंह, अजय कौशल, प्रद्युम्न सिंह और अमित सिंगला शामिल हैं। 
पढ़ें विस्तृत खबर...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed