फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Punjab Vidhan Sabha Election: Shiromani Akali Dal Announced to Give 400 Unit Free Electricity 

पंजाब विधानसभा चुनाव: अकाली दल ने खोला वादों का पिटारा, सत्ता में आए तो 400 यूनिट बिजली देंगे मुफ्त 

Wed, 04 Aug 2021 01:54 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 04 Aug 2021 01:54 AM IST
सार

सुखबीर बादल ने कहा कि यदि 2022 में अकाली-बसपा गठबंधन की सरकार आती है तो वह माता खीवी जी रसोई योजना लाएंगे, जिसकी मदद से गृहिणी के खाते में 2000 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। किसानों को डीजल सस्ता देने के साथ ही ट्रैक्टर और किसानों के लिए योजनाएं बनाईं जाएंगी।

विज्ञापन
Punjab Vidhan Sabha Election: Shiromani Akali Dal Announced to Give 400 Unit Free Electricity 
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

2022 में पंजाब जीतने के लिए सभी राजनीतिक दलों ने चुनावी वादे करने शुरू कर दिए हैं। शिरोमणि अकाली दल-बसपा गठबंधन ने भी 13 चुनावी घोषणाएं की हैं। शिअद प्रधान ने चंडीगढ़ में मंगलवार को आम आदमी पार्टी के बाद 400 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया। इसके साथ ही किसानों को 10 रुपये सस्ता डीजल और उद्योगों को 5 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली देने का एजेंडा तय किया गया है।

विज्ञापन


एक निजी होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए शिअद प्रधान सुखबीर बादल ने कहा कि अकाली दल को इस साल 100 वर्ष पूरे हो जाएंगे। इन सौ सालों को दो भागों में विभाजित करते हुए उन्होंने कहा कि एक आजादी से पहले और दूसरा आजादी के बाद। इन दोनों समयों में अकाली दल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पांच बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल ने देश और पंजाब दोनों के लिए काम किया है और आगे भी करते रहेंगे। पंजाब के लोगों के उत्थान के लिए 2022 में होने वाले चुनाव में भी अकाली दल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि यदि 2022 में अकाली-बसपा गठबंधन की सरकार आती है तो वह माता खीवी जी रसोई योजना लाएंगे, जिसकी मदद से गृहिणी के खाते में 2000 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। किसानों को डीजल सस्ता देने के साथ ही ट्रैक्टर और किसानों के लिए योजनाएं बनाईं जाएंगी। 400 यूनिट मुफ्त बिजली देने के बाद जितनी बिजली की खपत होगी, उतना ही बिल होगा। जिनके कनेक्शन काट दिए गए हैं उनके बिल को गठबंधन की सरकार माफ करेगी। जिनके पास नीले कार्ड हैं उनके घरों में बिजली वापस आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य, शिक्षा, गृहणियों और रोजगार को लेकर भी चुनावी वादे किए

शिअद प्रधान ने स्वास्थ्य, शिक्षा, गृहणियों और रोजगार को लेकर भी चुनावी वादे किए हैं। किसानों के लिए कहा कि जब हमारी सरकार आएगी तो हम तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को निरस्त कर देंगे, सीएम कैप्टन की तरह काम नहीं करेंगे।

स्वास्थ्य: 10 लाख का मुफ्त इलाज
सुखबीर ने कहा कि पंजाब के लोगों को 10 लाख रुपये का मुफ्त इलाज देने के साथ ही पंजाब में चिकित्सा बीमा में परिवार के सभी सदस्यों को शामिल किया जाएगा। साथ ही सभी जिलों में 500 बेड के मेडिकल कॉलेज की स्थापना और सभी मेडिकल कॉलेजों, विश्वविद्यालयों में 33 प्रतिशत सीटें सरकारी स्कूलों से आने वाले बच्चों के लिए आरक्षित रहेंगी।

शिक्षा: विदेश में पढ़ाई के लिए 10 लाख लोन
शिअद प्रधान ने कहा कि एससी स्कॉलरशिप से पंजाब के सभी दलित बच्चों को शिक्षित किया जाएगा। विदेश में पढ़ने के इच्छुक पंजाबी बच्चों को 10 लाख रुपये का लोन दिया जाएगा जिसके कर्ज की गारंटी पंजाब सरकार देगी। ब्याज पंजाब सरकार देगी। बच्चे की पढ़ाई पूरी होने पर उसे 10 साल में बिना ब्याज के मूलधन चुकाना होगा।

रोजगार: गारंटी के साथ 1 लाख सरकारी नौकरी देंगे
सुखबीर बादल ने कहा कि जब हमारी सरकार आएगी तो हम 5 साल में गारंटी के साथ एक लाख सरकारी नौकरी देंगे। सभी सरकारी नौकरियों का 50 फीसदी लड़कियों को दिया जाएगा।

उद्योग: 5 रुपये यूनिट बिजली
सुखबीर ने कहा कि पंजाब में लगने वाले उद्योग में सूबे के 75 प्रतिशत युवाओं को पूरे निजी क्षेत्र में रोजगार देना जरूरी किया जाएगा। मध्यम उद्योगों को 5 रुपये प्रति यूनिट की दर से गठबंधन सरकार बनने पर बिजली दी जाएगी।

सभी चौकीदार होंगे पक्के
शिअद प्रधान ने कहा कि सभी चौकीदारों को पक्का किया जाएगा। सरकार बनने के एक साल के भीतर सभी विभागों का कम्प्यूटरीकरण कर दिया जाएगा। रिश्वतखोरी पूरी तरह खत्म हो जाएगी। सब कुछ ऑनलाइन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed