फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Top News 02 June 2021

पंजाब: खालिस्तान टाइगर फोर्स का गुर्गा गिरफ्तार और चंडीगढ़ के पुलिसवालों का वीडियो वायरल... पढ़ें प्रदेश की बड़ी खबरें

Wed, 02 Jun 2021 05:03 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 02 Jun 2021 05:03 PM IST
सार

कोरोना के बाद पंजाब ब्लैक फंगस की चपेट में आता जा रहा है। अब तक राज्य में ब्लैक फंगस के 300 केस सामने आ चुके हैं, जिनमें से 43 मरीजों की मौत हो चुकी है और 234 मरीजों का इलाज चल रहा है। 
 

विज्ञापन
Punjab Top News 02 June 2021
punjab - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय जेल लुधियाना के सहायक अधीक्षक तैनात हरजिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री के नाम पर एक पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने लिखा है कि उन्हें फेफड़े ट्रांसप्लांट करवाने हैं, जिस पर लगभग 80 लाख रुपये खर्च होंगे। जो पैसा परिवार को उनके मरने के बाद मिलेगा, अगर वहीं पैसा इस समय मिल जाए तो उसके बच्चे अनाथ होने से बच सकते हैं।  पढ़ें प्रदेश की अन्य बड़ी खबरें...
विज्ञापन

 
पंजाब: खालिस्तान टाइगर फोर्स का गुर्गा चार पिस्तौल और 10 कारतूस समेत मोगा से गिरफ्तार
खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) के दो गुर्गों की गिरफ्तारी के बाद पंजाब पुलिस ने इनके तीसरे साथी कमलजीत शर्मा उर्फ कमल को भी गिरफ्तार कर लिया है। यह डेरा प्रेमी के कत्ल, केटीएफ प्रमुख हरदीप निज्जर के गांव में पुजारी पर गोलीबारी, सुक्खा लम्मा कत्ल केस और मोगा के सुपरशाइन कत्ल केस में शामिल मुख्य शूटरों में से एक है। 
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर...

ब्लैक फंगस: पंजाब में 19 नए मामले, चार पीड़ितों की गई जान, अब तक 43 मरीजों की मौत
पंजाब में ब्लैक फंगस से मंगलवार को चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 नए मरीज भी सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अब तक राज्य में ब्लैक फंगस के 300 केस सामने आ चुके हैं, जिनमें से 43 मरीजों की मौत हो चुकी है और 234 मरीजों का इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर...

पंजाब: जिंदगी की जंग लड़ रहे सहायक जेल अधीक्षक की गुहार 
केंद्रीय जेल लुधियाना में बतौर सहायक अधीक्षक तैनात हरजिंदर सिंह इस समय एसपीएस अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। कोरोना संक्रमण के चलते उनके दोनों फेफड़े खराब हो चुके हैं, ऐसे में इलाज कर रहे चिकित्सकों का कहना है कि उन्हें फेफड़े ट्रांसप्लांट करवाना होगा। इस पर लगभग 80 लाख रुपये खर्च होंगे। 
पढ़ें पूरी खबर...



चंडीगढ़: कार में थिरकते पुलिसवालों का वीडियो वायरल 
पंजाबी गीत ‘चढ़ गई ओये शराटे नाल’ पर कार में थिरकते पांच पुलिसवाले। न चेहरे पर मास्क, न सुरक्षित शारीरिक दूरी का ख्याल। और तो और सीट बेल्ट तक नहीं लगाई। चंडीगढ़ पुलिस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो अधिकारी हरकत में तो आए लेकिन दोबारा ऐसा न करने की हिदायत देकर छोड़ दिया। 
पढ़ें पूरी खबर...
 
सराहनीय पहल: कोरोना से अनाथ हुए बच्चों को मुफ्त शिक्षा, आवास और वित्तीय सहायता देगा चंडीगढ़ प्रशासन
कई राज्यों के बाद अब चंडीगढ़ प्रशासन भी कोरोना के कारण अनाथ हुए बच्चों के लिए एक कल्याणकारी योजना बना रहा है। इसके लिए समाज कल्याण विभाग की तरफ से विभिन्न राज्यों की नीतियों का अध्ययन किया जा रहा है और फिर शहर के अनुसार एक नीति तैयार की जाएगी। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर जल्द ही इस नीति का एलान करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर...  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed