फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh administration to provide free education and financial assistance to children who orphaned due to Corona virus

सराहनीय पहल: कोरोना से अनाथ हुए बच्चों को मुफ्त शिक्षा, आवास और वित्तीय सहायता देगा चंडीगढ़ प्रशासन

Wed, 02 Jun 2021 08:55 AM IST
ajay kumar रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 02 Jun 2021 08:55 AM IST
सार

कोरोना काल में अनाथ होने वाले बच्चों के लिए चंडीगढ़ प्रशासन अन्य राज्यों की तर्ज पर कल्याणकारी नीति बनाने जा रहा है। इसके तहत इन बच्चों को मुफ्त शिक्षा, आर्थिक सहायता और आवास की व्यवस्था पर विचार चल रहा है। 

विज्ञापन
Chandigarh administration to provide free education and financial assistance to children who orphaned due to Corona virus
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कई राज्यों के बाद अब चंडीगढ़ प्रशासन भी कोरोना के कारण अनाथ हुए बच्चों के लिए एक कल्याणकारी योजना बना रहा है। इसके लिए समाज कल्याण विभाग की तरफ से विभिन्न राज्यों की नीतियों का अध्ययन किया जा रहा है और फिर शहर के अनुसार एक नीति तैयार की जाएगी। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर जल्द ही इस नीति का एलान करेंगे।

विज्ञापन

 
हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत देश के कई राज्यों ने कोरोना से अनाथ हुए बच्चों की मदद के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। कई राज्यों ने बच्चों की मुफ्त पढ़ाई के साथ उन्हें मासिक खर्च, 21 वर्ष की उम्र पर परिपक्वता राशि और 23 साल उम्र होने पर 10 लाख रुपये की सहायता आदि का एलान किया है। 
विज्ञापन


चंडीगढ़ प्रशासन भी विभिन्न राज्यों की तर्ज पर बच्चों के लिए नीति बना रहा है। इसमें बच्चों को मुफ्त शिक्षा के साथ उनके रहने की व्यवस्था, अन्य खर्चों के लिए राशि व एक निश्चित उम्र होने पर सहायता राशि देने पर विचार चल रहा है। समाज कल्याण विभाग की सचिव नितिका पवार ने बताया कि कोरोना की वजह से जो भी बच्चे अनाथ हुए हैं, उनके लिए नीति बनाई जा रही है, जिसे जल्द ही प्रशासक वीपी सिंह बदनौर की मंजूरी के बाद शहर में लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ये पॉलिसी अन्य राज्यों की तरह ही होगी, जिसमें वित्तीय व अन्य तरह की सहायता बच्चों को दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन के चाइल्ड हेल्पलाइन पर नहीं आई कोई कॉल 

नितिका पवार ने कहा कि प्रशासन की तरफ से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं, जिन पर फोन कर लोग सीधे ऐसे बच्चों की जानकारी दे सकते हैं। हालांकि अब तक हेल्पलाइन पर ऐसे किसी भी बच्चे की जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि शहर के सभी स्कूलों की तरफ से ऐसे बच्चों की जानकारी जुटाई जा रही है। 

शिक्षा विभाग द्वारा जानकारी जुटाने के बाद समाज कल्याण विभाग उस पर कार्य करेगा। बता दें कि इन बच्चों के प्रति संवेदना का भाव रखते हुए ही बीते दिनों पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने ऐसे बच्चों की पहचान और उनकी सहायता करने का आदेश दिया था।

ये हैं हेल्पलाइन नंबर

  • चाइल्डलाइन- 1098
  • महिला एवं बाल हेल्पलाइन - 181, 9915023456
  • जिला बाल संरक्षण इकाई- 0172-2643654
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed