फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Top News 02 August 2021

पंजाब: अमृतसर की बेटी ने टोक्यो में रचा इतिहास और स्कूलों में फिर शुरू हुई पढ़ाई...पढ़ें पांच बड़ी खबरें

Mon, 02 Aug 2021 05:11 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 02 Aug 2021 05:11 PM IST
सार

लुधियाना के किला रायपुर स्थित अडाणी ग्रुप के लॉजिस्टिक पार्क के बाहर बीते सात माह से किसानों का धरना चल रहा है। ऐसे में अब पार्क को बंद कर दिया गया है। पार्क बंद होने का सबसे बड़ा खामियाजा युवाओं को भुगतना होगा। इस पार्क में आसपास के क्षेत्र से लगभग 500 मुलाजिम काम कर रहे थे। जिन्हें कंपनी बीते सात माह में बिना किसी काम के वेतन दे रही थी।

विज्ञापन
Punjab Top News 02 August 2021
पंजाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत की महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में सबको चौंकाते हुए ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर पहली बार सेमीफाइनल में कदम रख दिया है। ये इतिहास एक किसान परिवार में जन्मी गुरजीत कौर ने रचा। वहीं पंजाब में सोमवार से सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल खुल गए। स्कूल पहुंचे बच्चों के चेहरे पर दोस्तों से मिलने की खुशी साफ झलक रही थी। पढ़ें अन्य खबरें...
विज्ञापन


Tokyo Olympics 2021: किसान की बेटी गुरजीत कौर ने सच कर दिखाया सपना, ओलंपिक में बनीं भारत की जीत की सूत्रधार
भारत की महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में सबको चौंकाते हुए ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर पहली बार सेमीफाइनल में कदम रख दिया है। ये इतिहास एक किसान परिवार में जन्मी गुरजीत कौर ने रचा। इस मैच में ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर के गोल से ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया को मात दी। उनकी इस सफलता से पंजाब गदगद है। 
विज्ञापन

पढ़ें विस्तृत खबर...

पंजाब में पढ़ाई शुरू: सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल खुले, पूरी एहतियात के साथ पहुंचे बच्चे और शिक्षक
पंजाब में सोमवार से सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल खुल गए। स्कूल पहुंचे बच्चों के चेहरे पर दोस्तों से मिलने की खुशी साफ झलक रही थी। शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने बताया कि स्कूल में सिर्फ वही शिक्षक व अन्य स्टाफ प्रवेश कर पाएंगे, जिन्होंने टीके की दोनों खुराकें ली हैं। साथ ही अभिभावकों की लिखित सहमति के बिना विद्यार्थियों को स्कूल में प्रवेश नहीं दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें विस्तृत खबर... 

किसान आंदोलन का असर: लुधियाना में अडाणी ग्रुप का लॉजिस्टिक पार्क बंद, 500 से ज्यादा युवा हुए बेरोजगार
लुधियाना के किला रायपुर स्थित अडाणी ग्रुप के लॉजिस्टिक पार्क के बाहर बीते सात माह से किसानों का धरना चल रहा है। ऐसे में अब पार्क को बंद कर दिया गया है। पार्क बंद होने का सबसे बड़ा खामियाजा युवाओं को भुगतना होगा। इस पार्क में आसपास के क्षेत्र से लगभग 500 मुलाजिम काम कर रहे थे। जिन्हें कंपनी बीते सात माह में बिना किसी काम के वेतन दे रही थी।
पढ़ें विस्तृत खबर... 

 
दुखद: अविभाजित भारत की पहली महिला दंत चिकित्सक डॉ. विमला सूद का निधन, लाहौर से की थी पढ़ाई 
अविभाजित भारत की पहली महिला दंत चिकित्सक डॉ. विमला सूद का लगभग 100 वर्ष की आयु में रविवार को निधन हो गया। मेडिकल शिक्षा और अनुसंधान विभाग पंजाब, पंजाब डेंटल काउंसिल और राज्य के प्रमुख दंत चिकित्सकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। 
पढ़ें विस्तृत खबर...

Tokyo Olympic: जालंधर के हार्दिक के गोल ने हॉकी टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाया, मैच से पहले पिता से मिला गुरुमंत्र
जालंधर के खुसरोपुर गांव के रहने वाले भारतीय हॉकी टीम के स्टार मिडफील्डर हार्दिक सिंह टोक्यो ओलंपिक में कमाल दिखा रहे हैं। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को सेमीफाइनल में जगह दिलवाने में हार्दिक के एक गोल का भी योगदान था। क्वार्टरफाइनल मैच से पहले हार्दिक की पिता वरिंदरप्रीत सिंह से फोन पर बात हुई थी।  
पढ़ें विस्तृत खबर...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed