फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar: Family of Hockey Player Hardik Singh rejoices in winning of Indian Hockey Team in Tokyo Olympic 

Tokyo Olympic: जालंधर के हार्दिक के गोल ने हॉकी टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाया, मैच से पहले पिता से मिला गुरुमंत्र

Mon, 02 Aug 2021 10:23 AM IST
निवेदिता वर्मा सौरभ खन्ना, संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
सौरभ खन्ना, संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 02 Aug 2021 10:23 AM IST
सार

जालंधर जिला शुरू से ही हॉकी खिलाड़ियों की नर्सरी रहा है। यहां के संसारपुर, मिट्ठापुर, खुसरोपुर, सुरजीत हॉकी स्टेडियम के अलावा कई हॉकी मैदानों पर प्रेक्टिस करने वाले खिलाड़ी भारत के लिए खेल चुके हैं और खेल रहे हैं। 

विज्ञापन
Jalandhar: Family of Hockey Player Hardik Singh rejoices in winning of Indian Hockey Team in Tokyo Olympic 
अपने परिवार के साथ हार्दिक सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जालंधर के खुसरोपुर गांव के रहने वाले भारतीय हॉकी टीम के स्टार मिडफील्डर हार्दिक सिंह टोक्यो ओलंपिक में कमाल दिखा रहे हैं। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को सेमीफाइनल में जगह दिलवाने में हार्दिक के एक गोल का भी योगदान था। क्वार्टरफाइनल मैच से पहले हार्दिक की पिता वरिंदरप्रीत सिंह से फोन पर बात हुई थी। पिता ने उन्हें कहा था कि ग्रेट ब्रिटेन के साथ मैच बढ़िया होगा। इसलिए वह पूरे मनोबल के साथ मैदान में उतरे।

विज्ञापन


पिता का यह प्रोत्साहन काम कर गया और हार्दिक ने नाजुक मौके पर मैच के 57वें मिनट पर शानदार फील्ड गोल करके भारत को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। टीम इंडिया की जीत के बाद से हार्दिक के घर में खुशी का माहौल है। गांव के लोगों के अलावा रिश्तेदार और दोस्त परिवार को बधाइयां दे रहे हैं। 
विज्ञापन



हार्दिक के पिता वरिंदरप्रीत सिंह ने कहा कि हार्दिक उनके साथ हर इंटरनेशनल मैच से पहले फोन पर बात करता है। यह सिलसिला कई सालों से चलता आ रहा है। इससे हार्दिक को प्रोत्साहन मिलता है। वरिंदरप्रीत सिंह पंजाब पुलिस में बतौर एसपी ऑपरेशन जिला बटाला में कार्यरत हैं। वे भी भारतीय टीम के लिए खेल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा हार्दिक के दादा प्रीतम सिंह भी भारतीय नौसेना के हॉकी कोच थे। हार्दिक अपने चाचा एवं पूर्व भारतीय ड्रेग-फ्लिकर जुगराज सिंह को अपना गुरु मानते हैं। उनकी चाची राजबीर कौर भी भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुकी हैं। राजबीर कौर के पति गुरमेल सिंह ने 1980 के ओलंपिक में भाग लिया, जिसमें भारत ने स्वर्ण पदक जीता था। 


उल्लेखनीय है कि टोक्यो गई भारतीय टीम में जालंधर के चार खिलाड़ी कप्तान मनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, हार्दिक सिंह और वरुण कुमार शामिल हैं। हार्दिक सिंह भारतीय जूनियर हॉकी टीम के उप कप्तान रह चुके हैं। वे 2018 में एशियाई पुरुष हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी और साल 2018 में पुरुष हॉकी विश्वकप में भी भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed