{"_id":"61076440626f8b725b34875d","slug":"logistic-park-of-adani-group-situated-in-qila-raipur-at-ludhiana-is-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन का असर: लुधियाना में अडाणी ग्रुप का लॉजिस्टिक पार्क बंद, 500 से ज्यादा युवा हुए बेरोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन का असर: लुधियाना में अडाणी ग्रुप का लॉजिस्टिक पार्क बंद, 500 से ज्यादा युवा हुए बेरोजगार
Mon, 02 Aug 2021 08:49 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 02 Aug 2021 08:49 AM IST
सार
2017 में अडाणी ग्रुप ने लुधियाना के किला रायपुर में 80 एकड़ में लॉजिस्टिक पार्क की स्थापना की थी। इस पार्क का उद्देश्य पंजाब में स्थित उद्योगों को आयात और निर्यात के लिए रेल और सड़क मार्ग से कार्गो उपलब्ध करवाना था।
विज्ञापन
लुधियाना में अडाणी ग्रुप का लॉजिस्टिक पार्क बंद।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना के किला रायपुर स्थित अडाणी ग्रुप के लॉजिस्टिक पार्क के बाहर बीते सात माह से किसानों का धरना चल रहा है। ऐसे में अब पार्क को बंद कर दिया गया है। पार्क बंद होने का सबसे बड़ा खामियाजा युवाओं को भुगतना होगा। इस पार्क में आसपास के क्षेत्र से लगभग 500 मुलाजिम काम कर रहे थे। जिन्हें कंपनी बीते सात माह में बिना किसी काम के वेतन दे रही थी। इस मुद्दे का कोई हल निकलता नहीं देख आखिरकार कंपनी ने पार्क को बंद करने का फैसला लिया है। इसकी पुष्टि जीएम डिस्ट्रिक्ट इंडस्ट्री सेंटर राकेश कांसल ने की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उनकी पार्क के ऑपरेशन हेड से बात हुई है। लगभग 500 मुलाजिमों को टर्मिनेशन लेटर जारी हो चुका है। फिलहाल वह यह बताने की स्थिति में नहीं हैं कि इस प्रोजेक्ट के बंद होने से पंजाब सरकार को कितना झटका लगेगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 2017 में अडाणी ग्रुप ने लुधियाना के किला रायपुर में 80 एकड़ में लॉजिस्टिक पार्क की स्थापना की थी। इस पार्क का उद्देश्य पंजाब में स्थित उद्योगों को आयात और निर्यात के लिए रेल और सड़क मार्ग से कार्गो उपलब्ध करवाना था। कृषि कानूनों के विरोध में किसान यूनियन ने लॉजिस्टिक पार्क के बाहर जनवरी 2021 से ट्रैक्टर ट्रॉली लगाकर रास्ता बंद कर दिया था। इससे पूरा काम ठप हो गया था। कंपनी की तरफ से पंजाब सरकार को कई बार धरना हटाने के लिए कहा गया था। जब कोई राहत नहीं मिली तो कंपनी ने हाईकोर्ट की शरण ली थी। अदालत ने भी राज्य सरकार को इस मामले का हल निकालने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
डीसी लुधियाना वरिंदर शर्मा और पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल कई बार धरने पर बैठे किसानों से बैठक करने के लिए गए। 20 जुलाई 2021 को अदालत ने राज्य सरकार के वकील को इस समस्या हल बताने के लिए कहा था। अगली पेशी 31 जुलाई रखी गई थी। कोई हल नहीं निकलता देख आखिरकार कंपनी ने पार्क को बंद करने का फैसला लिया है।