फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab School Education Board corrects wrong facts about Shaheed Udham Singh in school books

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सुधारी गलती: स्कूल की किताबों में शहीद ऊधम सिंह के बारे में गलत तथ्य किए ठीक

Thu, 04 Jul 2024 04:37 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 04 Jul 2024 04:37 PM IST
सार

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अपनी गलती को सुधारते हुए नौंवी और पांचवीं कक्षा की किताबों में शहीद ऊधम सिंह के बारे में शामिल किए गए गलत तथ्यों को ठीक कर दिया है।

विज्ञापन
Punjab School Education Board corrects wrong facts about Shaheed Udham Singh in school books
शहीद ऊधम सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने किताबों में शहीद ऊधम सिंह के बारे में शामिल किए गए गलत तथ्यों को ठीक कर दिया है। बोर्ड ने जनवरी 2024 में नौवीं कक्षा की अंग्रेजी और पांचवीं कक्षा की पंजाबी विषय की किताब में शहीद ऊधम सिंह की जीवनी भी शामिल थी। लेकिन, इस अध्याय में  ऊधम सिंह के बारे में कई गलत तथ्य शामिल किए गए थे। जीवनी में शहीद ऊधम सिंह की जन्म तिथि और बलिदान दिवस गलत लिखा गया था। साथ ही ऊधम सिंह के जलियांवाला बाग में नहीं होने के बारे में भी लिखा था। इसका पूरे पंजाब में विरोध हुआ। 

विज्ञापन


इसके बाद डॉ. सिकंदर सिंह समेत शहीद उधम सिंह से जुड़े अन्य संगठनों का एक प्रतिनिधिमंडल 10 जनवरी 2024 को शिक्षा बोर्ड की उप सचिव दलजीत कौर दालम से मिला। संबंधित विषय पर साक्ष्यों एवं तथ्यों के साथ चर्चा हुई और विवादित अध्याय को निरस्त कर शहीद ऊधम सिंह पर पीएचडी कर चुके डॉ. सिकंदर सिंह से नया अध्याय लिखवाने पर सहमति बनी। 
विज्ञापन


अब पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पहले लेखक के विवादास्पद अध्याय को खारिज कर दिया है और डॉ. सिकंदर सिंह द्वारा सही तथ्यों के साथ लिखे गए अध्यायों को अंग्रेजी और पंजाबी किताबों में शामिल किया गया है। विवादित मामले को सही करने के लिए शहीद ऊधम सिंह के वारिसों तथा शहीद ऊधम सिंह इंटरनेशनल महासभा के अध्यक्ष हरदयाल सिंह कंबोज, शहीद उधम सिंह कंबोज मेमोरियल कमेटी के अध्यक्ष जंगीर सिंह रतन, अध्यक्ष केसर सिंह ढोट और तरसेम सिंह ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों को शहीद ऊधम सिंह के बारे में सही जानकारी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed