फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Police Search Operation Against Drugs in Many States

Punjab: नशे के खिलाफ पंजाब भर में पुलिस ने चलाया सर्च अभियान, पठानकोट में 15 संदिग्ध किए राउंडअप

Tue, 21 Feb 2023 03:44 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब
अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 21 Feb 2023 03:44 PM IST
सार

बठिंडा में धोबिआना बस्ती में पुलिस फोर्स के साथ रेड की। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ शुरू कर दी। एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना का कहना था कि नशे पर लगाम लगाने के लिए पुलिस द्वारा उन सभी जगहों पर रेड की जा रही, जहां पर नशा ज्यादा बिकता है।

विज्ञापन
Punjab Police Search Operation Against Drugs in Many States
बठिंडा में पुलिस ने चलाया सर्च अभियान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

नशा तस्करों को पकड़ने के लिए मंगलवार को पंजाब पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। ऑपरेशन कासो (कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन) के तहत पठानकोट पुलिस ने तीन सब डिवीजनों में भारी फोर्स के साथ सर्च अभियान चलाया। पठानकोट पुलिस ने 15 लोगों को नशीले पदार्थों सहित रांउडअप किया है, जबकि चोरी की एक कार भी बरामद की गई है। पठानकोट एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख खुद तीनों जगह चल रही सर्च में शामिल हुए। 
विज्ञापन


विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि ऑपरेशन कासो (कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन) के तहत सुजानपुर, पठानकोट और नरोट जैमल सिंह सब डिवीजन में सर्च अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अवैध शराब के लिए बदनाम सुजानपुर के मोहल्ला प्रेम नगर में छापेमारी कर 9 लोगों को राउंडअप किया। इसके अलावा, भारी मात्रा में नशीले पदार्थ भी बरामद किए गए। वहीं, पठानकोट सब डिवीजन में डीएसपी सिटी की ओर से हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी और मोहल्ला काजियां में सर्च अभियान चलाया। जहां से 6 लोगों को राउंडअप किया गया। इसके साथ ही नरोट जैमल सिंह के गांव पहाड़ीपुर और जंगल भवानी में भी पुलिस की टीमों ने छापेमारी कर कई लोगों को राउंडअप किया। वहां से पुलिस ने एक चोरी की कार भी बरामद की। एसएसपी ने बताया कि सर्च ऑपरेशन दोपहर 3 बजे तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बठिंडा में धोबिआना बस्ती में पुलिस फोर्स के साथ रेड की। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ शुरू कर दी। एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना का कहना था कि नशे पर लगाम लगाने के लिए पुलिस द्वारा उन सभी जगहों पर रेड की जा रही, जहां पर नशा ज्यादा बिकता है। एसएसपी ने कहा कि नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 

लुधियाना को चार जोन में बांट हुई चेकिंग, एडीजीपी ने की अगुवाई
नशे के खिलाफ चल रही मुहिम को लेकर लुधियाना को चार जोन में बांटा गया। इस सर्च ऑपरेशन की अगुवाई एडीजीपी एमएफ फारुकी की तरफ से गई थी। उनके साथ पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू के साथ साथ कई सीनियर अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान सीनियर पुलिस अधिकारियों ने इस्लामगंज, अमरपुरा, ईसा नगरी पुली के साथ साथ सैंसी मोहल्ला में चेकिंग अभियान चलाया। 

इस दौरान उन लोगों के घरों की चेकिंग की गई जो पहले नशे के मामले में संलिप्त रह चुके है। उनके घरों में खुद एडीजीपी पहुंचे और परिवारिक सदस्यों से बातचीत की गई। एडीजीपी ने परिवार वालों को बोला कि वह बच्चों को नशे के काम में संलिप्त न रहने दे और वह अपनी सही जिंदगी में वापस लौटे। इसके साथ साथ लोगों से भी अपील की गई कि अगर उनके एरिया में कोई नशीला पदार्थ सप्लाई करने का धंधा करता है तो कमिश्नरेट पुलिस को सूचना दी जाए ताकि पुलिस सही समय पर कार्रवाई कर सके।




एडीजीपी के पहुंचने से पहले जोन वन के अधीन आने वाले सभी थानों के प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ सिविल अस्पताल के पीछे पेट्रोल पंप के पास पहुंचे। इस दौरान पुलिस की तरफ से वहां नाकाबंदी कर दी गई। हर दो पहिया वाहन के साथ साथ चार पहिया वाहनों की भी चेकिंग की गई। कई वाहनों के पुलिस ने चालान भी काट दिए और हर संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली गई। जो वाहन चालक बैग लेकर जा रहा था उसके बैग की भी अच्छी तरह से तलाशी ली गई। 

पुलिस ने एक गाड़ी से चेकिंग के दौरान आठ लाख रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने इसके बारे में आयकर विभाग को जानकारी दे दी है ताकि आगे की कार्रवाई वह कर सके। एडीजीपी एमएफ फारुकी के पहुंचने के बाद पहले तो पुलिस ने अमरपुरा और इस्लामगंज का एरिया चेकिंग किया। इस के बाद पुलिस अधिकारी प्रेम नगर इलाके में गए जहां लोगों से बातचीत की गई। इसके अलावा पुलिस की तरफ से हंबड़ा रोड, ताजपुर रोड, रिशी नगर एरिया के साथ साथ गिल रोड और शेरपुर इलाके में भी सर्च अभियान चलाया। एडीजीपी ने कहा कि चेकिंग की गई है उन लोगों से बातचीत की गई है जो पहले से नशा तस्करी के मामले में संलिप्त है। अब उन्हें इस गौरखधंधे को छोड़ने के लिए बोला है और कोई ओर काम धंधा करने की बात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed