फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Police personnel to get weekly leave

पंजाब पुलिस के कर्मियों को बड़ी राहत: अब मिलेगा साप्ताहिक अवकाश, एसएसपी व डीएसपी करेंगे निगरानी

Sat, 04 Apr 2026 10:08 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 04 Apr 2026 10:08 PM IST
सार

पुलिस मुख्यालय के 2003 के निर्देशों के तहत यह व्यवस्था लागू की गई है। अवकाश के दौरान कर्मचारी मुख्यालय से बाहर नहीं जा सकेंगे।

विज्ञापन
Punjab Police personnel to get weekly leave
पंजाब पुलिस - फोटो : X @DGPPunjabPolice

विस्तार

पंजाब पुलिस कर्मियों के बढ़ते कार्यभार को देखते हुए साप्ताहिक अवकाश की व्यवस्था दोबारा लागू कर दी गई है। कर्मचारियों को रोटेशन के आधार पर सप्ताह में एक दिन का अवकाश मिलेगा लेकिन आपात स्थिति में उन्हें तुरंत ड्यूटी पर लौटना होगा। यह कदम मानसिक तनाव कम करने और कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय के 2003 के निर्देशों के तहत यह व्यवस्था लागू की गई है। अवकाश के दौरान कर्मचारी मुख्यालय से बाहर नहीं जा सकेंगे। यदि निर्धारित दिन अवकाश न मिले तो अन्य दिन ले सकता है। इसकी निगरानी एसएसपी व डीएसपी करेंगे।
विज्ञापन


बठिंडा जिले में अप्रैल 2026 के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। सोमवार को कोतवाली बठिंडा, संगत, फूल; मंगलवार को सिविल लाइंस, नहियांवाला, मौड़; बुधवार को कैनाल कॉलोनी, तलवंडी साबो, सिटी रामपुरा; वीरवार को कैंट, बालियांवाली, रामां; शुक्रवार को थर्मल, नथाना, कोटफत्ता; शनिवार को सदर बठिंडा, सदर रामपुरा, साइबर क्राइम; रविवार को महिला थाना, नंदगढ़, भगता भाईका के प्रभारी अवकाश पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed