{"_id":"678d02c3f723c5e8ba01147c","slug":"punjab-police-caught-nri-fleeing-to-us-from-delhi-airport-sold-land-twice-on-fake-documents-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: यूएस भाग रहे एनआरआई को पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से दबोचा, फर्जी दस्तावेजों पर दो बार बेची जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: यूएस भाग रहे एनआरआई को पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से दबोचा, फर्जी दस्तावेजों पर दो बार बेची जमीन
Sun, 19 Jan 2025 07:18 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 19 Jan 2025 07:18 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
कपूरथला के गांव सुखानी की एक ही जमीन धोखे-जाली दस्तावेजों के आधार पर दो बार बेचकर यूएस भाग रहे एनआरआई को जिला पुलिस ने दिल्ली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से दबोचा है। थाना सदर कपूरथला में धोखाधड़ी का केस दर्ज होते ही आरोपी एनआरआई पहले भूमिगत हो गया और फिर विदेश भागने की फिराक था। इससे पहले ही थाना सदर की पुलिस ने आरोपी को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। इसकी पुष्टि एसपी-डी सरबजीत राय और डीएसपी सब-डिवीजन दीपकरण सिंह ने की है।
विज्ञापन
एसएसपी कपूरथला को दो दिसंबर 2024 को दी शिकायत में कुलदीप सिंह वड़ैच निवासी सैदोवाल ने बताया कि उसने एनआरआई सुरिंदर सिंह सुन्नड़ निवासी 693 गुरु तेग बहादुर नगर जालंधर से गांव सुखानी में कुल 9 एकड़ 2 मरले जमीन खरीदी है। इस जमीन को पहले एनआरआई हरदीप सिंह निवासी गांव आलमगीर काला संघिया कपूरथला को ठेके पर दी हुई थी, जिसे आलू की फसल बीजी हुई थी। जब वह जमीन पर जाते हैं तो हरदीप सिंह उनकी जमीन पर कब्जे करना की नियत से उन्हें जान से मारने की धमकियां देता हैं।
विज्ञापन
जिससे उन्हें जानी-माली नुक्सान का अंदेशा बना रहता है। इसलिए उसकी जमीन से नाजायज कब्जा छुड़वाया जाए। इस पर एसएसपी ने जांच का जिम्मा डीएसपी सब-डिवीजन को सौंपा। डीएसपी ने जांच के लिए राजस्व विभाग का रिकार्ड मंगवाया तो पाया कि एनआरआई सुरिंदर सिंह सुन्नड़ ने एक ही जमीन दो बार बेची है। पहले सुन्नड़ ने 19 जून 2023 को जमाबंदी साल 2017-18 की 32 कनाल 19 मरले 35.40 लाख और इसी दिन 4 कनाल 3 मरले जमीन 4.50 लाख (कुल 37 कनाल 2 मरले) में आरबीआर रियल एस्टेट डेवेलपर प्राइवेट लिमिटेड काला संघिया जिला कपूरथला को बेची दी।
विज्ञापन
फिर इसी जमीन को उसने एनआरआई सुरिंदर सिंह सुन्नड़ ने कुलदीप सिंह वड़ैच के बेटे चमकौर सिंह वड़ैच को 8 नवंबर 2024 को जमाबंदी साल 2022-23 की उक्त जमाबंदी में दर्शाए हुए खसरा नंबर की 24 कनाल 2-1/2 मरले जमीन 30.20 लाख और 26 कनाल 1-1/2 मरले जमीन 32.65 लाख रुपये में बेच दी, जिसका सारा इंतकाल राजस्व विभाग में दर्ज है, लेकिन सुरिंदर सिंह सुन्नड़ ने पहले बेची 37 कनाल 2 मरले जमीन का इंतकाल पहले दर्ज नहीं था, जिसका नाजायज फायदा उठाते हुए उसने राजस्व विभाग के फर्जी दस्तावेज बनाकर पहले से बेची हुई जमीन दूसरी जगह बेच कर धोखाधड़ी व जालसाजी की।
एसएसपी को सौंपी जांच रिपोर्ट में डीएसपी ने बताया कि हरदीप सिंह की ओर से कब्जा करने और धमकियां देने की बात सामने नहीं आई है। डीएसपी की संस्तुति के बाद थाना सदर की पुलिस ने 15 जनवरी को एनआरआई सुरिंदर सिंह सुन्नड़ के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी व फर्जी दस्तावेजों की बीएनएस की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। भारत आए हुए सुरिंदर सिंह सुन्नड़ को जब केस दर्ज होने का पता चला तो वह यूएस भागने लगा।
एसपी-डी सरबजीत राय व डीएसपी सब-डिवीजन दीपकरण सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि दो दिन पहले जिला पुलिस ने आरोपी सुरिंदर सिंह सुन्नड़ के यूएस भागने से पहले ही दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। काबिले गौर हो कि सुरिंदर सिंह सुन्नड़ ने भारत आने पर साहित्यिक संस्थाओं के समारोहों की शोभा बनते हैं और और खुद भी साहित्यकार हैं।