फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   punjab, ludhian, acid

बाहरी इलाकों में अभी भी खुलेआम बिक रहा है तेजाब

Tue, 21 Jan 2014 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Tue, 21 Jan 2014 10:41 PM IST
विज्ञापन
punjab, ludhian, acid
तेजाब कांड के बाद पुलिस द्वारा सख्ती करने के बावजूद बाहरी इलाकों में तेजाब की बिक्री खुलेआम हो रही है। दुकानदार अपने जान पहचान वाले को सरेआम तेजाब बेच रहे है।
विज्ञापन


 पुलिस प्रशासन को इसकी कानों कान खबर तक नहीं हो रही। दुकानदार के पास अगर कोई व्यक्ति तेजाब लेने के लिए जाता है तो पहले वह मना कर रहा है और बाद में दो-तीन बार बोलने पर वह तेजाब की बोतल हाथ में थमा देता है। शहरी इलाकों में तेजाब की बिक्री तो बिल्कुल बंद हो चुकी है। जिन दुकानदारों के पास लाइसेंस है वह अपना रिकार्ड मेनटेन कर रख रहे हैं। वे बिना पहचान के किसी को जरा सा भी तेजाब देने में गुरेज करते हैं।
विज्ञापन


सराभा नगर के एक सैलून में हरप्रीत पर तेजाब डालने की घटना के बाद पुलिस द्वारा शहर में तेजाब की बिक्री पर काफी सख्ती कर दी थी। पुलिस ने एक बार तो तेजाब बिक्री पर रोक लगा दी थी लेकिन स्वर्णकार एसोसिएशन के सदस्यों और इंडस्ट्री के कुछ लोगों द्वारा इसका विरोध किया गया तो पुलिस ने तेजाब बिक्री पर कुछ गाइड लाइन बना दी। इसके बाद तेजाब की बिक्री शुरु हो सकी। इस दौरान थाना दरेसी की पुलिस ने तेजाब बेचने वाले दो लोगों को भी गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 80 लीटर के करीब तेजाब बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं दुकानदार
जुनेजा केमिकल के मालिक रोहित कुमार ने कहा कि तेजाब कांड के बाद पुलिस द्वारा काफी सख्ती कर दी गई है। वे लाइसेंस होल्डर हैं और तेजाब इंडस्ट्री को बेचते हैं। वे पुलिस द्वारा दी गई गाइड लाइन के मुताबिक चल रहे हैं। अगर किसी व्यक्ति को तेजाब चाहिए तो वे उससे उसका पहचान पत्र, तेजाब किस लिए चाहिए और कितना चाहिए सब अपने एक रजिस्टर पर नोट कर रहे हैं। जब सब कुछ सही लगता है तो तेजाब ग्राहक को दे दिया जाता है। अगर किसी व्यक्ति पर संदेह होता है उसे तेजाब नहीं दिया जाता।

इसी तरह डिविजन तीन के पास स्थित शिव शंकर केमिकल के मालिक सुरिंदर कुमार ने कहा कि पुलिस द्वारा सख्ती करने के बाद डिविजन तीन इलाके में स्थित सभी दुकानदारों ने तेजाब की बिक्री बिल्कुल बंद कर दी है। उन्हें तेजाब पीछे से ही नहीं दिया जा रहा तो दुकानदार आगे किसी को कैसे बेच सकेगा।


क्या कहते है पुलिस अधिकारी
थाना दरेसी के एसएचओ सब इंस्पेक्टर संजीव कपूर ने कहा कि उन्होंने ही दो तेजाब बेचने वालों को गिरफ्तार किया था। पुलिस अधिकारियों के आदेश आने के बाद आगे भी तेजाब बेचने वाले दुकानदारों की चेकिंग की जा रही है। समय समय पर उनके रिकार्ड भी चेक किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed